Tuesday 28 November 2017

भारत में ऊर्जा के संसाधन (GK Q & A, भाग-115)


  • N.T.P.C. का पूरा नाम क्या है— नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन 
  • N.T.P.C. की स्थापना कब हुई— 1975 ई. 
  • N.H.P.C. का पूरा नाम क्या है— नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रो पावर कॉर्पोरेशन 
  • N.H.P.C. की स्थापना कब हुई— जून 1976 ई. 
  • A.E.C. का पूरा नाम क्या है— एटॉमिक एनर्जी कमीशन (परमाणु ऊर्जा आयोग)
  • A.E.C. का स्थापना कब हुई— 1948 ई. 
  • D.A.C. का पूरा नाम क्या है— डिपार्टमेंट ऑफ एटॉमिक एनर्जी (परमाणु ऊर्जा विभाग)
  • D.A.C. की स्थापना कब हुई— 1954 ई. 
  • कौन-सा स्त्रोत गैर परंपरागत स्त्रोत की श्रेणी में आता है— बायोगैस 
  • किस प्रकार की ऊर्जा से वायु प्रदूषण सबसे कम होता है— सौर ऊर्जा 
  • भारत में सबसे अधिक ऊर्जा किससे प्राप्त की जाती है— ताप विद्युत 
  • भारत में पहली लहर ऊर्जा परियोजना कहाँ स्थापित की गई— विझिनजाम (त्रिवेंद्रम के पास)
  • काकरापार परमाणु शक्ति केन्द्र किस राज्य में है— गुजरात 
  • भारत का प्रथम परमाणु रिएक्टर कौन-सा है और यह कब शुरू हुआ— अप्सरा, 1956 ई. 
  • शून्य ऊर्जा एक्सपैरीमेंटल थर्मल रिएक्टर कौन-सा है— जरलीना 
  • भारत का पहला न्यूट्रॉन रिएक्टर कौन-सा है— कामिनी (1988 ई.)
  • भारत में परमाणु ऊर्जा का उत्पादन कब आरम्भ हुआ— 1969 ई. 
  • भारत में परमाणु ऊर्जा का शुभारम्भ कहाँ से हुआ— तारापुर 
  • तारापुर परमाणु केंद्र कहाँ है— महाराष्ट्र 
  • रावतभाटा परमाणु केंद्र कहाँ है— राजस्थान 
  • कैगा परमाणु शक्ति केंद्र किस राज्य में है— कर्नाटक 
  • भारत में वर्तमान में कितने परमाणु रिएक्टर कार्यरत हैं— 20 
  • भारत के परमाणु रिएक्टरों में कितने मेगावाट विद्युत पैदा होती है— 4780 
  • भारत में उत्पादित परमाणु ऊर्जा देश में कुल उत्पादित विद्युत का कितने % है— 3% 
  • भारत में भूतापीय ऊर्जा का संयंत्र कहाँ स्थापित किया गया है— हिमाचल प्रदेश 
  • चूखा जलविद्युत परियोजना किन देशों की संयुक्त परियोजना है— भारत व भूटान 
  • भारत की प्रथम जलविद्युत परियोजना कौन-सी है व किस नदी पर है— शिवसमुद्रम परियोजना, कावेरी नदी पर 
  • भारत व एशिया की एकमात्र अधोभौमिक संचय जलविद्युत परियोजना किस राज्य में है— हिमाचल प्रदेश 
  • भारत में विद्युत आपूर्ति सर्वप्रथम कहाँ हुई— दार्जिलिंग में 
  • पवन ऊर्जा के उत्पादन में भारत का कौन-सा स्थान है— पांचवाँ 
  • भारत में वाणिज्यिक ऊर्जा की कितने % पूर्ति कोयले से होती है— 67% 
  • भारत में ओबरा शहर क्यों प्रसिद्ध है— थर्मल पावर प्लांट के लिए 
  • भारत में भूतापीय ऊर्जा संयंत्र कहाँ है— हिमालय प्रदेश के मणिकर्ण में 
  • देश के कुल विद्युत उत्पादन में ताप विद्युत का योगदान कितना है— 70% 
  • तालचेर एवं इन्नौर किसके लिए विख्यात है— तापीय शक्ति संयंत्रों हेतु 
  • मुंद्रा अल्ट्रा मेगा पावर परियोजना कहाँ स्थित है— गुजरात 
  • N.T.P.C. सिंगरौली कहाँ स्थित है— उत्तर प्रदेश 
  • लोकटक शक्ति परियोजना किस राज्य में स्थित है— मणिपुर 
  • टनकपुर परियोजना किस राज्य में है— उत्तराखंड में 
  • उत्तराखंड राज्य पूर्णतया किस प्रकार की ऊर्जा पर निर्भर है— जलविद्युत ऊर्जा पर 
  • B.A.R.C. का पूरा नाम क्या है— भाभा एटामिक रिसर्च सेंटर 
  • B.A.R.C. का मुख्यालय कहाँ है— ट्रॉम्बे (महाराष्ट्र)
  • परमाणु शोध के इंदिरा गाँधी केंद्र की स्थापना कब व कहाँ की गई— 1971 ई., कलपक्कम् (चेन्नई) 
  • भारत विश्व का कौन-से नंबर का सबसे बड़ा ऊर्जा उत्पादक देश है और यह कुल ऊर्जा का कितना उत्पादन करता है— 11 वां और 2.4% 
  • विश्व के सबसे बड़े ऊर्जा उपभोक्ता देशों में भारत का स्थान कौन-सा है— छठा 
  • भारत विश्व की कुल ऊर्जा का कितने % उपभोग करता है— 3.7% 
  • भारत में ऊर्जा की विकास दर कितने % प्रतिवर्ष है— 3.6%
  • कोयला उत्पादन में भारत का स्थान विश्व में अमेरिका और चीन के बाद कौन-सा है— तीसरा 
  • भारत में कोयले के उत्पादन का कितने % से भी अधिक गैर-कोककारी कोयले का उत्पादन होता है— 90% 
  • कोयले की सर्वाधिक खपत किसमें होती है— विद्युत उत्पादन में 
  • भारत कोयले का कुछ निर्यात अपने किन समीपवर्ती देशों को करता है— म्यांमार, श्रीलंका, पाकिस्तान व सिंगापुर 
  • भारत अच्छे किस्म का कुकिंग कोयला किस देश से आयात करता है— ऑस्ट्रेलिया 
  • भारत के कुल सिंचित भंडार का कितने % कोयला गोंडवाना काल का है— 96% 
  • भारत के कुल उत्पादन का लगभग कितने % भाग गोंडवाना काल के कोयले से प्राप्त होता है— 98% 
  • भारत में मिलने वाला गोंडवाना काल का कोयला मुख्यतः किस प्रकार का है— बिटुमिनस 
  • कोयला उत्पादन में अग्रणी 5 राज्य कौन-कौन से हैं— क्रमशः झारखंड, छत्तीसगढ़, ओड़िशा, मध्य प्रदेश व आंध्र प्रदेश 
  • असम में पहली बार 1835 ई. में पेट्रोलियम किस क्षेत्र में मिला— माकूम 
  • असम में वास्तविक उत्पादन कार्य 1890 ई. में कहाँ से प्रारंभ हुआ— डिग्बोई 
  • असम के नाहरकटिया एवं हुगरीजान-मोरान क्षेत्र का तेल पाइपलाइन द्वारा कहाँ भेजा जाता है— नून एवं बरौनी (बिहार) 
  • भारत में प्राकृतिक गैस के भंडार कहाँ-कहाँ स्थित हैं— खंभात की खाड़ी (गुजरात); अंकलेश्वर (गुजरात); बोम्बे हाई (महाराष्ट्र); मोराह, नाहरकटिया (असोम); नामटिक नियाओपंग और लाप्टांग पंग  (अरुणाचल प्रदेश); बारामुरा श्रेणी (त्रिपुरा); कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश);  फिरोजपुर (पंजाब); मिदनापुर (पश्चिम बंगाल); नौसर-मुरादपुर  (जम्मू-कश्मीर); तंजावुर और चिंगलपेट (तमिलनाडु) 
  • अंकलेश्वर किस राज्य का सर्वाधिक महत्वपूर्ण तेल क्षेत्र है— गुजरात 
  • गुजरात का दूसरा प्रमुख तेल क्षेत्र कौन-सा है— खंभात (लुनेज) क्षेत्र 
  • कृष्णा-गोदावरी के तटीय क्षेत्रों में प्राकृतिक गैसे के विशाल भंडारों की खोज किसके द्वारा की गई है— रिलायंस इंडस्ट्रीज 
  • आंध्र प्रदेश राज्य में किन क्षेत्रों से बड़ी मात्रा में प्राकृतिक गैस का उत्पादन हो रहा है— रखा, लक्ष्मी और गौरी 
  • भारत के कुल ऊर्जा संसाधन में प्राकृतिक गैस का योगदान कितना है— 9-10%
  • वर्तमान में भारत अपनी आवश्यकता का लगभग कितने % पेट्रोलियम एवं पेट्रोलियम उत्पादों का आयात करता है— 70% 
  • सौर ऊर्जा के दोहन के लिए सरकार ने जवाहरलाल नेहरू नेशनल सोलर मिशन की शुरूआत कब की— 11 जनवरी, 2009