Saturday 16 June 2018

विराट कोहली को पॉली उमरीगर ट्रॉफी 2018

भारतीय कप्तान विराट कोहली को बेंगलुरु में BCCI के सालाना पुरस्कार समारोह में लगातार दो सत्र के लिए वर्ष के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर को दी जाने वाली पॉली उमरीगर ट्रॉफी प्रदान की गई। शानदार फॉर्म में चल रहे भारतीय कप्तान ने 2016-17 और 2017-18 में जबर्दस्त प्रदर्शन किया। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को 2016-17 और ओपनर स्मृति मंधाना को 2017-18 के लिए सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर का पुरस्कार मिला।  अंशुमान गायकवाड़ और सुधा शाह को सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान दिया गया. जलज सक्सेना, परवेज रसूल और कृणाल पंड्या को घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छे प्रदर्शन का पुरस्कार मिला। जलज और रसूल को रणजी ट्राफी में सर्वश्रेष्ठ हरफनमौला और कृणाल को विजय हजारे वनडे चैम्पियनशिप में उनके प्रदर्शन के लिए पुरस्कार मिले।

भारतीय कप्तान विराट कोहली को बेंगलुरु में BCCI के सालाना पुरस्कार समारोह में लगातार दो सत्र के लिए वर्ष के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर को दी जाने वाली पॉली उमरीगर ट्रॉफी प्रदान की गई। शानदार फॉर्म में चल रहे भारतीय कप्तान ने 2016-17 और 2017-18 में जबर्दस्त प्रदर्शन किया। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को 2016-17 और ओपनर स्मृति मंधाना को 2017-18 के लिए सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर का पुरस्कार मिला।

अंशुमान गायकवाड़ और सुधा शाह को सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान दिया गया जलज सक्सेना, परवेज रसूल और कृणाल पंड्या को घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छे प्रदर्शन का पुरस्कार मिला। जलज और रसूल को रणजी ट्राफी में सर्वश्रेष्ठ हरफनमौला और कृणाल को विजय हजारे वनडे चैम्पियनशिप में उनके प्रदर्शन के लिए पुरस्कार मिले।