Sunday 7 May 2017

"असहिष्णुता"



असहिष्णुता आमतौर पर वो शर्त है जिसमें अपने धर्म व प्रथाओं से अलग किसी अन्य धर्म, जाति या संस्कृति की प्रथाओं और मान्यताओं को स्वीकार नहीं करते हैं। संयुक्त राष्ट्र में आयोजित बहुसंस्कृतिवाद सम्मेलन में शामिल होने वाले प्रतिभागियों से पूछा गया कि, “हम उनके लिये कैसे सहिष्णु बने जो हमारे लिये असहिष्णु हैं?” निश्चित हालातों में सहिष्णुता सही नहीं हैं हांलाकि इसका यह मतलब नहीं है कि सभी बुरे हालातों में कोई एक असहिष्णुता के वातावरण का निर्माण करता है।
                                    सहिष्णुता उन लोगों का अभिन्न गुण है जो विभिन्न समूहों के होते हुये भी एक-दूसरे से सम्मानपूर्वक और समझदारी से जुड़े हुये हैं। ये विभिन्न समूहों के लोगों को अपने मतभेदों को सुलझाने में मदद करता हैं।असहिष्णुता एकता से अलगाव हैं जो नापसंद, इंकार और लोगों के बीच झगड़ों की स्थति को उत्पन्न करता हैं। वहीं सहिष्णुता विविधता में एकता को बढ़ावा देता हैं (भारत इसका सबसे उपयुक्त उदाहरण हैं)। सहिष्णुता वो क्षमता है जो, लोगों के मन में विभिन्न धर्मों, प्रथाओं, राय, राष्ट्रीयता वाले उन लोगों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करता है। असहिष्णुता असफलता की स्थिति हैं जो लोगों को दूसरे समूह से संबंधित लोगों के विश्वासों, मान्यताओं और परंपराओं को नापसंद करने के लिये प्रेरित करती हैं। उदाहरण के लिये, असहिष्णुता का एक उच्च स्तर इजरायल में यहूदियों और फिलिस्तीनियों के बीच मौजूद है। असहिष्णुता समाज में अंतर समूह हिंसा को जन्म देता है।

भारत में असहिष्णुता क्या हैं?

हम ये नहीं कह सकते कि भारत में असहिष्णुता है, ये देश “विविधता में एकता” का सबसे सही उदाहरण है। ये अपने अनूठे गुण विविधता में एकता के कारण तेजी से विकास करने वाला देश है। ये वो देश हैं जहाँ अलग-अलग जाति, पंथ, धर्म, रिवाज, संस्कृति, परंपरा और प्रथा को मानने वाले वर्षों से बिना किसी भेदभाव के रह रहे हैं। वो अपने त्यौहारों और मेलों को बहुत उत्साह के साथ बिना किसी दूसरे समूह के हस्तक्षेप के मनाते हैं। वो एक दूसरे के धर्म, रिवाज, विश्वास. मान्यता और प्रथा की सही समझ रखते हैं। भारत के नागरिक सहिष्णुता का गुण रखते हैं जो उन्हें जियो और जीने दो की क्षमता प्रदान करता है।
                                    समाज में असहिष्णुता कई कारणों से जन्म लेती है। सामान्यतः समाज में धार्मिक असहिष्णुता जन्म लेती है जो राष्ट्र का बंटवारा करती है। ये पड़ोसियों के खिलाफ पड़ोसियों के आपसी युद्ध के हालत पैदा करता है। असहिष्णुता व्यक्तियों के बीच उत्पन्न अपने स्वयं के अनुभवों के अभाव के कारण उत्पन्न हो सकती है। आमतौर पर वो एक दूसरे के प्रति अपनी राय मान्यताओं के आधार पर बनाते हैं जो बहुत आसानी से अपने निकटतम या सबसे प्रभावशाली लोगों के सकारात्मक और नकारात्मक विश्वासों से प्रभावित हो जाते हैं। अलग-अलग समूह के अन्य व्यक्ति के प्रति व्यक्तिगत नजरिए को भी मीडिया में उसकी/उसके छवियों के द्वारा बहुत आसानी से प्रभावित किया जा सकता हैं। मिथकों पर आधारित बुरी शिक्षण प्रणाली भी छात्रों को समाज में रह रहे विभिन्न धर्मों के लिये प्रेरित करने के स्थान पर दूसरी संस्कृति के खिलाफ बर्बर बनाती है। सहिष्णुता वो गुण है जो लोगों को खुशी के साथ रहने और जियों और दूसरों को जीने दो के सिद्धान्त को मानने के लिये प्रेरित करती है।

असहिष्णुता समाज को कैसे प्रभावित करती है?


असहिष्णुता के साथ समझौता कैसे करें?

लोगों के बीच सहिष्णुता को बढ़ावा देना चाहिये और असहिष्णुता को हतोत्साहित करना चाहिये। सहिष्णुता को कई प्रयोगों के द्वारा बढ़ावा देना चाहिये। अंतरंग अंतर समूह संपर्क एक दूसरे के निजी अनुभवों को बढ़ाता है और असहिष्णुता को कम करता है। अंतरंग अंतर समूह संपर्क को प्रभावी और उपयोगी बनाने के लिए जारी रखा जाना चाहिए। वार्ता तंत्र भी दोनों पक्षों पर संचार को बढ़ाने के लिए कारगर हो सकता है। ये उनकी जरूरतों और हितों को व्यक्त करने के लिए लोगों की मदद करता है।

निष्कर्ष 

मीडिया को भी सांस्कृतिक संवेदनशीलता के प्रति सहिष्णुता और समझ को बढ़ावा देने के लिए सकारात्मक छवियों का चयन करना चाहिए। शिक्षा, समाज में सहिष्णुता और शांतिपूर्ण सहअस्तित्व को बढ़ावा देने के लिए सबसे अच्छा तरीका है। छात्रों को स्कूल में सहिष्णु वातावरण प्रदान किया जाना चाहिए ताकि वो विभिन्न संस्कृतियों का सम्मान कर सके और उन्हें समझ सकें। छात्र सहिष्णु माहौल में बेहतर सांस्कृतिक समझ विकसित कर सकते हैं।