Sunday 1 April 2018

करेंट अफेयर्स क्विज (भाग-16)


➤ क्रेडिट गारंटी फंड योजना में अधिकतम स्वीकृत ऋण राशि है?
A.₹7.5 लाख
B.₹4.5 लाख
C.₹6.5 लाख
D.₹5 लाख

(29 मार्च 2018 को आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति नेशिक्षा ऋण योजनाके लिए क्रेडिट गारंटी फंड जारी रखने संबंधी प्रस्ताव को सहमति प्रदान की। यह सहमति वर्ष 2017 से 2020 की अवधि के लिए प्रदान की गई है। इस अवधि के दौरान 10 लाख छात्रों को शिक्षा प्रदान किया जाएगा। केंद्रीय मंत्रि मंडल द्वारा अनुमोदित क्रेडिट गारंटी फंड में संशोधन के तहत ऋण की सीमा ₹7.5 लाख और औसत ऋण की सीमा ₹4 लाख तय की गईहै। जिसमें पाठ्यक्रम उपरांत 1 वर्ष की अधिकतम अवधि में परिवर्तन नहीं किया गया।)

➤ वह अंतरिक्ष वेधशाला, जिसने K2-229b नामक ग्रह की खोज का दावा किया?
A.केप्लर 2
B.स्पुतनिक -1A
C.जूनो -3A
D.पायोनियर 11

(नासा के वैज्ञानिकों द्वारा 260 मिलियन प्रकाश वर्ष दूर स्थित K2-229b नामक ग्रह की खोज की गई है। यह खोज केप्लर 2 अंतरिक्ष यान के टेलीस्कोप के माध्यम से की गई। इस खोज हेतु वैज्ञानिकों ने डॉपलर स्पेक्ट्रो स्कोपी तकनीक का उपयोग किया, जिसे “Wobble Method” भी कहा जाता है। यह ग्रह पृथ्वी की तुलना में लगभग 20% बढ़ा और द्रव्यमान के अनुपात में दो से ढाई गुना बड़ा है।)

➤ केप्लर 2 अंतरिक्ष वेधशाला का प्रक्षेपण किया गया था? 
A.20 सितंबर 2011
B.7 मार्च 2009
C.18 मार्च 2010
D.13 सितंबर 2012

(7 मार्च 2009 को प्रक्षेपित केप्लर एक अंतरिक्ष वेधशाला है, जो नासा द्वारा दूसरे सितारों की परिक्रमा करते हुए पृथ्वी के आकार के ग्रहों की खोज के लिए लॉन्च किया गया है। इसे खगोल वैज्ञानिक जोहान्स केप्लर के नाम पर रखा गया था।)

➤ इथियोपिया के नए प्रधानमंत्री पद के लिए चुने गए हैं?
A.ओलांता हुमाला
B.पेड्रो पाबलो कुजेन्स्की
C.विन मेत्त
D.अबिय अहमद

(29 मार्च 2018 को ओरोमो जातीय समूह से संबंध रखने वालेअबिय अहमदको इथियोपिया के नए प्रधानमंत्री के रुप में चुना गया। ओरोमो जातीय समूह इथोपिया की जनसंख्या का एक तिहाई जातीय समूह और अबिय अहमद ओरोमो जातीय समूह से आने वाले प्रथम प्रधानमंत्री है। हमें ध्यान देना चाहिए कि फरवरी 2018 में इथियोपिया में एक बड़ा राजनीतिक संकट, वैश्विक स्तर पर देखा गया था।)

➤ इसरो द्वारा प्रक्षेपित GSAT-6A नामक उपग्रह का संबंध किस क्षेत्र से है?
A.नेविगेशन प्रणाली
B.शिक्षा क्षेत्र
C.रक्षा क्षेत्र
D.उपरोक्त सभी

(29 मार्च 2018 को इसरो नेGSAT-6A नामक उपग्रहका सफलता पूर्वक प्रक्षेपण किया। यह उपग्रह अग्रिम 10 वर्षों की अवधि के लिएसैन्य सेवादेने हेतु स्थापित किया गया। इसे GSLV-F08 नामक विमान से प्रक्षेपित किया गया। इस उपग्रह की लागत लगभग 200 करोड रुपए हैं।)

➤ वह शहर, जहां राजस्थान के प्रथम फूड पार्क की स्थापना की जाएगी?
A.जोधपुर
B.भीलवाड़ा
C.उदयपुर
D.अजमेर

(राजस्थान के प्रथम फूड पार्क का शिलान्यास अजमेर के रूपनगढ़ गांव में किया गया। यह फूड पार्क 113.57 करोड़ रुपए की लागत से स्थापित किया जाएगा। यह फूड पार्क 25000 किसानों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार और व्यवसाय के अवसर प्रदान करेगा हमें ध्यान देना चाहिए कि राजस्थान सरसों, ग्वार बीज, धनिया, मूंगफली, सौंफ़, सोयाबीन, अनाज और तिलहन केे उत्पादन में अग्रणी राज्य है।)

सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया द्वारा कॉर्पोरेट गवर्नेंस नियमों की समीक्षा हेतु गठित समिति के अध्यक्ष है? 
A.अजीज प्रेमजी
B.राहुल गोदरेज
C.उदय कोटक
D.कुमार मंगलम बिड़ला

(जून 2017 मेंसिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया द्वारा कॉर्पोरेट गवर्नेंस नियमोंकी समीक्षा के लिए उदय कोटक की अध्यक्षता में 21 सदस्यीय समिति का गठन किया था। इस समिति द्वारा हाल ही मेंअपनी विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की गई, जिसमें सेबी को शीर्ष 500 कंपनियों के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के पदों को विभाजित करने की सिफारिश प्रमुख है।)

➤ 65 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के केंद्रीय पैनल के अध्यक्ष के रुप में नियुक्त किए गए?
A.अमिताभ बच्चन
B.शेखर कपूर
C.अनुपम खेर
D.ऋषि कपूर

(30 मार्च 2018 को वरिष्ठ निर्देशक शेखर कपूर को  राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के केंद्रीय पैनल के अध्यक्ष के रुप में नियुक्त किया गया। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के केंद्रीय पैनल में एक अध्यक्ष और 10 अन्य सदस्य शामिल है। जिनमें पांच क्षेत्रीय अध्यक्ष शामिल है जो संबंधी क्षेत्रीय पैनलों का नेतृत्व करते हैं। हमें ध्यान देना चाहिए कि 65 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का आयोजन फिल्म समारोह निदेशालय द्वारा 3 मई 2018 को किया जाएगा।)

➤ बॉर्डर रोडके नए डायरेक्टर जनरल के पद पर नियुक्त किए गए?
A.हरपाल सिंह
B.सुरेंद्र पाल सिंह
C.मनप्रीत सिंह
D.दिलजीत सिंह

(30 मार्च 2018 राष्ट्रीय रक्षा अकादमी केपूर्व छात्र, लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन के नए डायरेक्टर जनरल पद पर नियुक्त किया गया। लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह “परियोजना दंतक” भूटान में मुख्य अभियंता के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। हमें ध्यान देना चाहिए कि7 मई 1960 को स्थापित बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन का मोटो:श्रमणा सर्वम साधमहै।)

➤ वह राज्य, जहां भारत के प्रथम कीट संग्रहालय की स्थापना की गई?
A.तमिलनाडु
B.आंध्र प्रदेश
C.कर्नाटक
D.गुजरात

(26 मार्च 2018 को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानी स्वामी ने कोयंबटूर,तमिलनाडु कृषि विश्वविद्यालय में कीट संग्रहालय का अनावरण किया। यह संग्रहालय पूरी तरह से कीट पतंग समर्पित है। इस संग्रहालय को 5 करोड़ों रुपए की लागत से 6951 वर्ग फुट क्षेत्र में स्थापित किया गया। इस संग्रहालय में नमूनों के रूप में संरक्षित कीड़े विभिन्न विकासात्मक चरणों को प्रदर्शित करते हैं। इस संग्रहालय का विषय “Bugs King” है।)

➤ केंद्र सरकार की बहुआयामी “सौभाग्य/Saubhagya” परियोजना का संबंध है?
A.बालिका शिक्षा
B.घरेलू विद्युतीकरण
C.बाल मृत्यु दर में कमी
D.टूरिज्म को बढ़ावा देना

(सितंबर 2017 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के सभी क्षेत्रों में सार्वभौमिक घरेलू विद्युतीकरण हेतु एक बहुआयामी सौभाग्य परियोजना का शुभारंभ किया था। इस योजना के क्रियान्वयन हेतु केंद्र सरकार द्वारा 16,320 करोड़ों रुपएका बजट आवंटन किया गया। हमें ध्यान देना चाहिए की ग्रामीण विद्युतीकरण निगम लिमिटेड, दक्षिण भारत इस परियोजना के क्रियान्वयन की नोडल एजेंसी है।)

➤ केंद्र सरकार द्वारा “सौभाग्य परियोजना” के लाभार्थियों का चयन किया जाएगा?
A.सामाजिक आर्थिक और जाति जनगणना 2001
B.सामाजिक आर्थिक और जाति जनगणना 2011
C.सामाजिक आर्थिक और जाति जनगणना 1991
D.सामाजिक आर्थिक और जाति जनगणना 1981

(25 सितंबर 2017 को केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय मेंप्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना (सौभाग्य) परियोजना का शुभारंभ किया जिसका मुख्य उद्देश्य देश के सभी भागों में सार्वभौमिक घरेलू विद्युत वितरण प्राप्त करना है। यह योजना मुख्य रूप से ग्रामीण इलाकों को लाभ देती है। इस परियोजना का कुल 16,320 करोड रुपए है, जिससे सकल बजटीय सहायता 12,320 करोड रुपए होगी। इस परियोजना में केंद्रीय सहयोग 7% राज्य सहयोग 10% और 30% बैंक ऋण के रूप में वित्तपोषण किया जाएगा इस परियोजना के लाभार्थी का चयन हेतु केंद्र सरकार सामाजिक आर्थिक और जाति जनगणना 2011के आंकड़ों का उपयोग करेगी।)

➤ भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार (PSA)के रूप में नियुक्त किया गया?
A.राज उपाध्याय
B.के विजय राघवन
C.विपिन चंद्र शर्मा
D.राकेश सिंघवी

(कृष्णा स्वामी विजय राघवन, जो देश के सबसे प्रतिष्ठित जीव विज्ञानियों में से एक हैं, उन्हें भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार (PSA) के रूप में नियुक्त किया गया है। श्री राघवन 81 वर्षीय आर चिदम्बरम की जगह लेंगे, जो इस पद पर 16 वर्षो से कार्यरत हैं। यह पद वर्ष 1999 में अटल बिहारी वाजपेयी के काल में शुरू हुआ था।)

➤ राष्ट्रीय वार्षिक ग्रामीण स्वच्छता सर्वेक्षण रिपोर्टजारी करने वाला केंद्रीय मंत्रालय है?
A.ग्रामीण विकास मंत्रालय
B.पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय
C.उपरोक्त दोनों
D.उपरोक्त में से कोई नहीं

(28 मार्च 2018 कोपेयजल और स्वच्छता मंत्रालय ने राष्ट्रीय ग्रामीण स्वच्छता सर्वेक्षण रिपोर्ट 2017-18का विमोचन किया। इस रिपोर्ट के अनुसार वर्तमान समय में 93 प्रतिशत ग्रामीण परिवारों द्वारा शौचालयों का उपयोग किया जाता है, जबकि 70% ग्रामीण क्षेत्र में घरों में शौचालय की व्यवस्था कराई गई है। यह सर्वेक्षण नवंबर 2017 से मार्च 2018 के मध्य आयोजित किया गया जिसमें भारत के कुल 6,136 गांव के 92,040 परिवारों को शामिल किया गया।)

➤ केंद्र सरकार द्वारा सार्वजनिक स्वच्छता कवरेजहासिल करने के लिए स्वच्छ भारत मिशन का शुभारंभ किया गया?
A.सितंबर 2014
B.नवंबर 2015
C.अक्टूबर 2014
D.जुलाई 2015

(केंद्र सरकार नेअक्टूबर 2014में सार्वजनिक स्वच्छता कवरेज हासिल करने के लिए “स्वच्छ भारत मिशन” का शुभारंभ किया था। इस मिशन का लक्ष्य वर्ष 2019 तक स्वच्छ भारत की परिकल्पना को पूर्ण करना है। यह विश्व का सबसे बड़ा स्वच्छता कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य नागरिकों के व्यवहार में परिवर्तन लाकर शौचालय की व्यवस्था को सुनिश्चित करना है। इस परियोजना को स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) और स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) दो उप परियोजना के रूप में विभाजित किया गया।)

➤ राष्ट्रीय कौशल विकास निधिकी स्थापना की गई थी?
A.वर्ष 2009
B.वर्ष 2010C.वर्ष 2011
D.वर्ष 2013

(देश में कौशल विकास के लिए सरकार और गैर-सरकारी क्षेत्रों दोनों से धन जुटाने के लिए भारत सरकार नेजनवरी 2009 में राष्ट्रीय कौशल विकास निधि स्थापित की थी। फंड विभिन्न सरकारी स्रोतों और अन्य दाताओं/योगदान कर्ताओं द्वारा योगदान दिया जाता है ताकि विभिन्न सेक्टर-विशिष्ट कार्यक्रमों द्वारा भारतीय युवाओं के कौशल को बढ़ाने, प्रोत्साहित और विकसित किया जा सके।)

➤ गुजरात का प्रसिद्ध माधवपुर मेला किस जिले में शुरू हुआ है?
A.पोरबंदर
B.वड़ोदरा
C.महेसाणा
D.कच्छ

गुजरात का प्रसिद्ध माधवपुर मेला 25 मार्च 2018 को पोरबन्दर में शुरू हुआ है। एक अद्वितीय पहल में, 4 दिवसीय मेला पहली बार गुजरात के साथ उत्तर-पूर्व के सांस्कृतिक एकीकरण का प्रदर्शन करेगा। यहअरुणाचल प्रदेश की मिश्मी प्रजाति से भी जुड़ा हुआ है। मिश्मी प्रजाति अपने आप को कृष्ण भगवान औरमाँ रुक्मिणी  के साथ जुड़ा हुआ मानते हैं।)

➤ वह देश, जहां झूठी खबर प्रसारण पर 10 वर्ष की जेल का प्रावधान किया गया?
A.श्रीलंका
B.मलेशिया
C.दक्षिण अफ्रीका
D.न्यूजीलैंड

(26 मार्च 2018 को मलेशिया के प्रधानमंत्री नजीब रजाक में फेक न्यूज विरोधी विधेयक पेश किया। इस विधेयक के तहत फेक न्यूज छापने पर 5 लाख रिंगित ( करीब 83लाख पंद्रह हजार भारतीय रुपये) जुर्माना, 10 साल जेल या दोनों हो सकते हैं। इस कानून के तहत डिजिटल प्रकाशन और सोशल मीडिया भी आएंगे। इसके अलावा विदेशी प्रकाशन भी इसके दायरे में आएंगे।)

➤ उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पारित UPCOCA विधेयक का संबंध है?
A.बालिका शिक्षा में सुधार
B.संगठित अपराध पर लगाम
C.वयोवृद्ध पेंशन व्यवस्था
D.सार्वजनिक क्षेत्र विकास

(27 मार्च 2018 को उत्तर प्रदेश सरकार ने संगठित अपराध पर लगाम लगाने के लिए UPCOCA विधेयक को पारित किया। इसके तहत वसूली, किडनैपिंग, हत्या, हत्या की कोशिश जैसे अपराध आएंगे। उत्तर प्रदेश सरकार इसके लिए विशेष अदालतों का गठन करेगी। इस विधेयक के तहत अपराधियों की संपत्ति को कुर्क करने और किसी भी अपराधिक जन प्रतिनिधि को पुलिस सुरक्षा प्रदान करनेकी व्यवस्था की गई है।)

➤ केंद्र सरकार द्वारा महत्वकांक्षी ‘आयुष्मान भारत मिशन’के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में नियुक्त किए गए?
A.बृजकिशोर
B.नरोत्तम लाल
C.इंद्र भूषण
D.मोहम्मद याकूब

(केंद्र सरकार ने महत्वकांक्षी भारत मिशन योजना के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में इंद्रभूषण की नियुक्ति के आदेश किए। श्री भूषण वर्तमान में मनीला स्थित एशियन डेवलपमेंट बैंकके डायरेक्टर जनरल है। हमें ध्यान देना चाहिए कि भारत मिशन केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा संचालित स्वास्थ्य परियोजना जिसमें प्रतिवर्ष प्रति परिवार को प्रदान किया जाएगा। इस परियोजना लक्षित लाभार्थी 10 करोड़ से अधिक परिवार होंगे।)

➤ देश का प्रथम शहर, जहांसभी स्वास्थ्य केंद्र सौ प्रतिशत सौर ऊर्जा संचालित है?
A.सूरत, गुजरात
B.चंडीगढ़
C.मदुरई, तमिलनाडु
D.गुवाहाटी, असम

(गुजरात का प्रसिद्ध हीरा कारोबार क्षेत्र सूरत देश का प्रथम राज्य बन गया, जहां जिले के सभी 52 स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पूर्णतया सौ प्रतिशत सौर ऊर्जासे संचालित होंगे। यह पहल देश के सभी विकासशील शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में ऊर्जा के लिए सौर ऊर्जा के उपयोग को प्रोत्साहित करती है। ग्राम पंचायत सौर ऊर्जा करण बनाने की कुल लागत का 75% राज्य सरकार द्वारा और शेष 25% जिला पंचायतों द्वारा वहन किया जाता है।)

➤ ट्रांसपोर्टिंग एक्सपेलनेट सर्वेक्षण सैटेलाइट किस महीने प्रक्षेपित किया जाएगा?
A.अप्रैल 2018
B.मई 2018
C.दिसंबर 2018
D.जनवरी 2019

(ट्रांसपोर्टिंग एक्सपेलनेट सर्वेक्षण सैटेलाइट नासा के एक्सप्लोरर्स प्रोग्राम के लिए एक योजना बद्ध अंतरिक्ष दूरबीन है, जो पारगमन पद्धति का उपयोग कर एक्सप्लानेट्स की खोज करेगी। इस परियोजना के तहत 2 साल की अवधि के लिए पृथ्वी के सबसेनिकट प्रभावशाली सितारों का पारगमन पद्धति द्वारा सर्वेक्षण किया जाएगा। यह सर्वेक्षण करने के लिए व्यापक फील्ड कैमरा की एक सारणी का उपयोग करेगा। इसे अप्रैल 2018 में लॉन्च करने की योजना है।)

➤ नासा द्वारा प्रस्तावित ट्रांसपोर्टिंग एक्सपेलनेट सर्वेक्षण सैटेलाइट कार्यक्रम के लिए किस अंतरिक्ष एजेंसी से अनुबंध किया गया?
A.इसरो
B.स्पेस एक्स
C.यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी
D.रोजकोस्मोस अंतरिक्ष एजेंसी

(27 मार्च 2018 को अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा नेट्रांस पोर्टिंग एक्सपेलनेट सर्वेक्षण सैटेलाइट कार्यक्रम के लिए निजी अंतरिक्ष एजेंसी स्पेस एक्स के साथ समझौता हस्ताक्षर किए। इस परियोजना के तहत छोटे ग्रहों के बड़े समूह के द्रव्यमान, आकार, घनत्व, कक्षा का अध्ययन किया जाना संभव होगा। यह अपने परीक्षणों में संबंधित ग्रह की गैस या चट्टानों के साथ-साथ असामान्य परिस्थितियों का भी अध्ययन करने में सक्षम होगा।)

➤ देश का प्रथम 100 मिलियन लीटर समुद्री जल अलवणीकरण संयंत्र स्थापित किया जाएगा?
A.जामनगर
B.गणपति पुले
C.कोवलम
D.महाबलीपुरम

(25 मार्च 2018 को गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी नेजाम नगर जिले के जोड़ियां शहरमें प्रतिदिन 100 मिलियन लीटर समुद्रीजल अलवणीकरण संयंत्र स्थापित करने की घोषणा की। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र में जामनगर में पानी की गंभीर कमी है, विशेष रूप से गर्मी के मौसम में। इस प्रकार प्रस्तावित अलवणीकरण संयंत्र पानी की कमी को कम करने में मदद करेगा।)

➤ विश्व थिएटर दिवस आयोजित किया जाता है?
A.27 मार्च
B.26 मार्च
C.25 मार्च
D.24 मार्च

(विश्व थियेटर दिवस27 मार्च को मनाया जाता है। यह दिवस अंतरराष्ट्रीय पर्यटन संस्थान द्वारा आयोजित किया जाता है। पहली बार विश्व थियेटर दिवस का संदेश जीन कॉस्टेओ द्वारा 1962 में लिखा गया। उसके बाद से यह हर बार 27 मार्च को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य थियेटर कला का सम्पूर्ण विश्व में प्रचार करना है। 2018 थियेटर दिवस मेसेजनीना ली एक्विनो ने दिया।)

➤ वह शहर, जहां भारतीय विदेश मंत्रालय द्वारा “विदेश आया, प्रदेश के द्वार” कार्यक्रम का आयोजन किया गया?
A.मुंबई
B.बेंगलुरु
C.हैदराबाद
D.पुणे

(27 मार्च 2018 को भारतीय विदेश मंत्रालय ने हैदराबाद में “विदेश आया प्रदेश के द्वार” कार्यक्रम का आयोजन किया। इस पहल काउद्देश्य विदेश नीति में रुचि रखने वाले मीडिया पेशेवरों का एक पूल बनाना है, जिससे आम नागरिकों को विदेश मंत्रालय की नीतियों के बारे में बेहतर तरीके से जानकारी उपलब्धकरा सकें।)

➤ इंडिया ब्रांड इक्विटी फाउंडेशन किस मंत्रालय के अधीन सेवारत है?
A.केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय
B.केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय
C.केंद्रीय लघु उद्योग मंत्रालय
D.उपरोक्त सभी

(इंडिया ब्रैंड इक्विटी फाउंडेशन (आईबीईएफ) “ब्रांड इंडिया” बनाने के लिए एक निवेश संवर्धन एजेंसी के रूप में वाणिज्य विभाग, वाणिज्य और उद्योग, भारत सरकार द्वारा स्थापित एक ट्रस्ट है। इंडिया ब्रांड इक्विटी फाउंडेशन की स्थापना वर्ष 1996में केंद्र सरकार द्वारा पूर्णतया वित्तपोषित स्वरूप में की गई थी। आईबीईएफ का प्राथमिक उद्देश्य विदेशी बाजारों में मेड इन इंडिया लेवल के बारे में अंतरराष्ट्रीय जागरूकता को बढ़ावा देना औरभारतीय उत्पादों और सेवाओं के प्रसार को सुविधा जनक बनाना है।)

➤ आईबीईएफ के अनुसार अप्रैल 2017 से जनवरी 2018 की अवधि के लिए विश्व का सबसे बड़ा विद्युत उत्पादक देश है?
A.रूस
B.चीन
C.भारत
D.संयुक्त राज्य अमेरिका

(30 फरवरी 2018 कोइंडियन ब्रांड इक्विटी फाउंडेशनकी नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार अप्रैल 2017 से जनवरी 2018तक भारत में कुल1003.525 अरब यूनिटविद्युत का उत्पादन किया गया। इस रिपोर्ट में चीन को 6015 अरब यूनिट के साथ प्रथम स्थान जबकि संयुक्त राज्य अमेरिका को 4327 लाख यूनिट के साथ द्वितीय स्थान प्रदान किया गया।)

➤ ‘क्यूवेट सेंट्रल‘ जंगल और झील क्षेत्र किस देश में स्थित है?
A.मोरक्को
B.इथोपिया
C.अल्जीरिया
Dडेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो

(‘क्यूवेट सेंट्रल‘कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में स्थित जंगल और झील क्षेत्र है। यह कांगो बेसिन के केंद्र में स्थित है और पश्चिम, उत्तर और पूर्व में कांगो नदी के आर्क से घिरा है। हमें ध्यान देना चाहिए कि यह क्षेत्र विश्व के सबसे बड़े उष्णकटिबंधीय पेटलैंड में से एक है और यह विश्व का सबसे बड़ा मिट्टी कार्बन का स्टॉक भी है।)

➤ ब्रेजाविल घोषणा पत्रका संबंध किस उष्णकटिबंधीय क्षेत्र से है?
A.क्वींसलैंड, ऑस्ट्रेलिया
B.शेन्ज़ेन, हांगकांग
C.क्यूवेट सेंट्रल, कांगो
D.मुथुपेट, दक्षिण भारत

(विश्व के सबसे बड़े उष्णकटिबंधीय पेटलैंड कांगो बेसिनस्थित क्यूवेट सेंट्रल क्षेत्र के अनियमित भूमि उपयोग और जल निकासी को रोकने के लिए ब्रैजाविली घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किए गए। ब्रैजाविली कांगो गणराज्य की राजधानी है, जो कांगो नदी के उत्तर की ओर बसा हुआ है। ब्रैजजाविली घोषणा पत्र का उद्देश्य पिटलैंड पारिस्थितिकी तंत्र की रक्षा के लिए विभिन्न सरकारी क्षेत्रों के बीच समन्वय और सहयोग को कार्यान्वित करना है।)

➤ केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित वाराणसी एकीकृत विद्युत विकास योजना प्रस्तावित क्रियान्वयन क्षेत्रफल है?
A.16 वर्ग किलोमीटर
B.18 वर्ग किलोमीटर
C.17 वर्ग किलोमीटर
D.21 वर्ग किलोमीटर

(केंद्र सरकार ने जून 2015 में वाराणसी के लिए भूमिगत केबल कार्यक्रम का शुभारंभ किया था। इस कार्यक्रम के तहत कुल 432 करोड रुपए मूल्य से16 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में भूमिगत विद्युत लाइनों को डाला जाना प्रस्तावित था। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वाराणसी को विद्युत आपूर्ति के 86 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष पर ओवरहेड बिजली खंभे हटाना था। इस परियोजना में नदी तट पर स्थित वाराणसी शहर का जलस्तर मुख्य अवरोधक था।)

➤ वह शहर, जहां भारत का प्रथम अंतर्राष्ट्रीय ग्राफिक प्रिंट कार्यक्रम “Biennale”का आयोजन किया गया?
A.अहमदाबाद
B.नई दिल्ली
C.मुंबई
D.वाराणसी

(26 मार्च 2018 को नई दिल्ली में प्रथम अंतर्राष्ट्रीय ग्राफिक प्रिंट कार्यक्रम Biennale का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ललित कला अकादमी द्वारा आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में भारतीय और अंतरराष्ट्रीय कलाकारों ने दोस्तों ग्राफिक्स प्रिंटर का प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शनी के लिए ललित कला अकादमी को कुल 988 प्रविष्ठियां प्राप्त हुई थी जिनमें से 127 प्रविष्टियों को प्रदर्शित किया गया।)

➤ गुलामी और दास व्यापार पीड़ितों के स्मरणका अंतर्राष्ट्रीय दिवस आयोजित किया जाता है?
A.27 मार्च
B.25 मार्च
C.23 मार्च
D.26 मार्च

(अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिवर्ष 25 मार्च को गुलामी के शिकार और ट्रान्साटलांटिक (Transatlantic) दास व्यापार पीड़ितों को स्मरणकरने के लिए “Remembrance of the Victims of Slavery and the Transatlantic Slave Trade” का आयोजन किया जाता है। वर्ष 2018 में आयोजित दिवस का विषय “Remember Slavery: Triumphs and Struggles for Freedom and Equality” है। यह दिवस मुख्यता अफ्रीकी मूल के नागरिकों द्वारा स्वतंत्रता और समानता के अधिकार के रूप में आयोजित किया जाता है।)

➤ यूनेस्को कार्यकारी बोर्ड में भारतीय प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किए गए?
A.एल एन सिंह
B.जे एस राजपूत
C.फरीद खान
D.शांता दास मुखर्जी

(केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय ने पूर्व NCERT के निर्देशक और पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित जे एस राजपूत को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) के कार्यकारी बोर्ड में भारतीय प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया। यूनेस्को द्वारा वर्ष 2004 में शोध और नवाचार में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित “Jan Amos Comenius” के लिए चुना गया था, जबकि उन्हें शिक्षा में आजीवन योगदान के लिए मध्यप्रदेश सरकार द्वारा महर्षि वेदव्यास राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। श्री राजपूत को वर्ष 2009 में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।)

➤ विश्व के सबसे बड़े क्रूज जहाज का नाम है?
A.सिम्फनी ऑफ द सीज
B.एडवेंचर ऑफ द सीज
C.हार्मनी ऑफ द सीज
D.वेलिंगटन ऑफ द सीज

(26 मार्च 2018 को विश्व का सबसे बड़ा पुल जहाज ‘सिम्फनी ऑफ द सीज‘ भूमध्य सागर में अपनी प्रथम यात्रा शुरू करने के लिए फ्रांसमें सैंट-नजैर के शिपयार्ड से बाहर निकाला गया। यह जहाज फ्रांसीसी जहाज निर्माता एसटीएक्स ने अमेरिकी दिग्गज रॉयल कैरेबियन इंटरनेशनल के लिए तैयार किया है। यह जहाज कुल 2,28,000 टन वजनी है और 362 मीटर लंबा है, यह अपने समकक्ष साथी जहाज ‘हार्मनी ऑफ द सीज‘ से थोड़ा सा ही बड़ा है, जिसे एसटीएक्स फ्रांस ने 2016 में रॉयल कैरेबियन के लिए तैयार किया था।)