Tuesday 17 April 2018

धर्मेंद्र 'राज कपूर लाइफ टाइम अचीवमेंट' पुरस्कार से सम्मानित


महाराष्ट्र सरकार ने दिग्गज अभिनेता धर्मेद्र को ‘राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट’ अवॉर्ड के लिए चुना है जबकि निर्देशक राजकुमार हिरानी को राज कपूर स्पेशल कंट्रीब्यूशन अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा

महाराष्ट्र शिक्षा एवं सांस्कृतिक मामलों के मंत्री विनोद तावड़े ने 15 अप्रैल 2018 को सोशल मीडिया के जरिए यह घोषणा की राज्य सरकार द्वारा दिये जाने वाले ये पुरस्कार 55वें महाराष्ट्र स्टेट मराठी फिल्म उत्सव के दौरान दिये जायेंगे

धर्मेंद्र के बारे में:
  • धर्मेंद्र हिन्दी फिल्मों के एक अभिनेता हैं।
  • धर्मेद्र का असली नाम धरम सिंह देओल है।
  • उनका जन्म पंजाब के कपूरथला जिले में 08 दिसंबर 1935 को हुआ था।
  • धर्मेंद्र 2004 से 2009 तक बीकानेर से भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा सांसद थे।
  • धर्मेंद्र ने 250 से भी अधिक फिल्मों में काम किया है।
  • धर्मेद्र को असली पहचान फिल्म ‘फूल और पत्थर’ से पहचान मिली. यह उनके करियर की पहली हिट फिल्म थी।
  • धर्मेंद्र ने  'शोले' ‘जुगनू’, ‘ललकार’, 'आंखे' ‘ब्लैकमेल’, ‘यादों की बारात’ , 'यमला पागल दीवाना' जैसी कई यादगार फिल्मों में काम किया हैं।


राजकुमार हिरानी के बारे में:
  • राजकुमार हिरानी हिन्दी फ़िल्मों के भारतीय निर्देशक, निर्माता,पटकथा लेखक और फ़िल्म सम्पादक हैं।
  • राजकुमार हिरानी का जन्म 22 नवम्बर 1962 को नागपुर के एक सिंधी परिवार में हुआ था।
  • राजकुमार हिरानी ने फिल्म मुन्नाभाई सीरीज और 3 इडियट्स जैसी फिल्मों का निर्देशन कर अपनी एक खास पहचान बनाई है।
  • राजकुमार हिरानी की शिक्षा सेंट फ्रांसिस देसलेस हाई स्कूल, नागपुर, महाराष्ट्र से आरम्भ की।
  • हिरानी ने अपने काम के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार, फिल्मफेयर, आईआईएफए और स्टारडस्ट सहित कई पुरस्कार जीते हैं।


 अन्य पुरस्कार विजेता:
  • मशहूर मराठी कलाकार विजय चव्हाण को ‘वी शांताराम लाइफ टाइम अचीवमेंट’ और निर्देशक एवं अदाकारा मृणाल कुलकर्णी को ‘वी शांताराम स्पेशल कॉन्ट्रिब्यूशन’ पुरस्कार से नवाजा जायेगा।
  • विजय चव्हाण ने कई सारे मराठी नाटकों के साथ फिल्मों में भी काम किया है।
  • धारावाहिक सोन परी से प्रसिद्ध हुई मृणाल कुलकर्णी ने कई फिल्मों और धारावाहिकों में अभिनय के साथ 'प्रेम महांझे प्रेम महांझे प्रेम अस्ता'  समेत कई मराठी फिल्म और धारावाहिकों का निर्देशन किया है।

दोनों लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार विजेताओं को 5,00,000 रुपये नकद और कॉन्ट्रिब्यूशन पुरस्कार विजेताओं को 3,00,000 रुपये नगद दिये जायेंगे