Tuesday 17 April 2018

'टॉक टू बुक्स'


गूगल ने अपने यूजर्स के लिये एक नई सेवा 'टॉक टू बुक्स' शुरू की है। इसकी सहायता से दुनिया भर की किताबें पढ़ी जा सकती हैं। टॉक टू बुक्स पूरी तरह वाक्यों की मदद से किताबों को एक्सप्लोर करने का एक बेहतरीन तरीका है।

➤ इसके लिये यूजर्स को केवल एक वाक्य लिखना होगा। इसके लिये टॉपिक या लेखक की जरूरत नहीं होगी।

➤ ‘टॉक टू बुक्स’ पुस्तकें तलाशने का एक नया तरीका प्रदान करता है। यदि यूजर एक वाक्य या एक प्रश्न पूछता है तो यह उस वाक्य को किताबों में खोजता है।

➤ यह एक तरह से किताबों से बात करने जैसा है। यह आपको सवालों का जवाब देगा और बताएगा कि किन किताबों में आपका जवाब मिलेगा।