Monday 2 April 2018

करेंट अफेयर्स क्विज (भाग-17)


➤ ‘विश्व स्वलीनता (ऑटिज्म) जागरूकता दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 28 मार्च
(b) 4 अप्रैल
(c) 2 अप्रैल
(d) 3 अप्रैल

(2 अप्रैल, 2018 को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व स्वलीनता (ऑटिज्म) जागरूकता दिवस’ (World Autism Awareness Day) मनाया गया। वर्ष 2018 में इस दिवस का मुख्य विषय (Theme)- ‘ऑटिज़्म से पीड़ित महिलाओं एवं लड़कियों का सशक्तिकरण’ (Empowering Women and Girls with Autism) है।
इस दिवस का उद्देश्य स्वलीनता से ग्रस्त बच्चों तथा बड़ों के जीवन में सुधार हेतु कदम उठाना और उन्हें सार्थक जीवन व्यतीत करने में मदद करना है।

ऑटिज्म क्या है-
यह एक गंभीर विकासात्मक विकार है जो संवाद और बातचीत करने की क्षमता को बाधित करता है। यह तंत्रिका तंत्र पर प्रभाव डालता है और व्यक्ति के समग्र संज्ञानात्मक, भावनात्मक, सामाजिक और शारीरिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। ज्ञातव्य है कि संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 18 दिसंबर, 2007 को प्रतिवर्ष 2 अप्रैल को इस दिवस को मनाने की घोषणा की गई थी।)

➤ दिल्ली में 1 अप्रैल से किस नाम से डीजल और पेट्रोल की सबसे परिष्कृत आपूर्ति आरंभ किये जाने की घोषणा की गई?
A. BS-VI
B. EURO-IV
C. APF-V
D. RRP-IV

(दिल्ली में 1 अप्रैल से भारत स्टेज-6 (BS VI) डीजल और पेट्रोल की आपूर्ति आरंभ किये जाने की घोषणा की गई।)

➤ केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा अनुमोदित राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (संशोधन) विधेयक किस परीक्षा के आयोजन की अनुशंसा करता हैं ?
A. NEXT
B. NXET
C. METR
D. EMTR

(केंद्रीय मंत्रिमंडल नेराष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (संशोधन) विधेयकको आवश्यक संशोधनों के उपरांत सहमति प्रदान की। यह संशोधन संसदीय स्थाई समिति की सिफारिशों और जनता से प्राप्त आम प्रतिक्रियाओं के आधार पर लिए गए हैं। इस संशोधन के तहतNational Exit Tax (NEXT)नामक परीक्षा का आयोजन अंतिम और निकासी परीक्षा के रूप में एमबीबीएस के छात्रों को पास करना आवश्यक होगा। यह परीक्षा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा भारत में अभ्यास करने के लिए विदेशी चिकित्सा योग्यता वाले डॉक्टरों के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट के रूप में भी काम करेगी।)

➤ किस देश की स्पेस लैब 'तियानगॉन्ग-1'  हाल ही में पृथ्वी के वायुमंडल से टकराकर नष्ट हो गई और उसका कुछ मलबा दक्षिणी प्रशांत महासागर में जा गिरा?
A. चीन
B. नेपाल
C. पाकिस्तान
D. जापान

(अंतरिक्ष में 2016 में अनियंत्रित हुई चीनी स्पेस लैब 'तियानगॉन्ग-1' पृथ्वी के वायुमंडल से टकराकर नष्ट हो गई और उसका कुछ मलबा दक्षिणी प्रशांत महासागर में जा गिरा।)

➤ किस राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि उनकी सरकार मजदूरों के बच्चों की पहली कक्षा से लेकर पीएचडी तक की शिक्षा का खर्च उठाएगी?
A. कर्नाटक
B. मध्य प्रदेश
C. गोवा
D. ओडिशा

(मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि उनकी सरकार मज़दूरों के बच्चों की पहली कक्षा से लेकर पीएचडी तक की शिक्षा का खर्च उठाएगी।)

➤ नासा द्वारा मंगल ग्रह पर भेजा जाने वालास्थिर लैंडर विमान का नाम है?
A.InSight
B.Columbus
C.Maximus
D.Meridius

(InSight का पूरा नाम Interior Exploration Using Seismic Investigations, Geodesy, and Heat Transport Missionहै। यह अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष मिशन 5 मई 2018 को मंगल ग्रह पर भूकंप मापने के लिए “Seismometer” नामक उपकरण स्थापित करने के लिए प्रक्षेपित किया जाएगा। यह मिशन विमान एक वैज्ञानिक टाइम मशीन की तरह है, जो 4.5 अरब साल पहले मंगल के गठन के शुरुआती चरणों के बारे में जानकारी प्राप्त करेगा। इस मिशन के लिए नासा जर्मन एयरोस्पेस सेंटर द्वारा विकसितथर्मल जांच मशीन का उपयोग करेगी, जो ग्रह केअंदर से बहने वाले 5 मीटर भूमिगत ताप और गर्मी को ताजा रखने में सक्षम है।)

➤ बिडू (BeiDou)-3 नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम के तहत कितने उपग्रहों का उपयोग प्रस्तावित है?
A.32
B.35
C.37
D.39

(बिडू (BeiDou) नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टमएक चीनी नेविगेशन प्रणाली है। यह अमेरिका के स्वामित्व वाली को ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम के लिए वैकल्पिक वैश्विक नेविगेशन उपग्रह प्रणाली है, जो मिलीमीटर स्तर की सटीकता से अपनी सेवाएं देने में सक्षम है। बिडू (BeiDou) नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम की तीसरी पीढ़ी कोबिडू (BeiDou)-3नाम से उच्चारित की जाती है। प्रथम बिडू (BeiDou)-3 सैटेलाइट का प्रक्षेपण 30 मार्च 2015 को किया गया। इसी क्रम में जनवरी 2018 में 9 बिडू (BeiDou)-3 सैटेलाइट का प्रक्षेपण किया गया। इस परियोजना के तहत वर्ष 2020 तक वैश्विक सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य सेBeiDou-3 कार्यक्रम के तहत 35 सैटेलाइट का प्रक्षेपण किया जाएगा।)

➤ इंडियन सेल्युलर एसोसिएशन (आईसीए) के अनुसार निम्न में से कौन सा देश हैंडसेट उत्पादन के मामले में वियतनाम को पछाड़कर दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल उत्पादक देश बन गया?
A. भारत
B. नेपाल
C. रूस
D. जापान

(इंडियन सेल्युलर एसोसिएशन (आईसीए) ने बताया है कि भारत 2017 में हैंडसेट उत्पादन के मामले में वियतनाम को पछाड़कर दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल उत्पादक देश बन गया।)

➤ स्कूल शिक्षा के लिएनई एकीकृत केंद्रीय योजना किस मौजूदा योजना को जोड़ने की परिकल्पना करता है?
A.राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान
B.सर्व शिक्षा अभियान
C.टीचर एजुकेशन अभियान
D.उपरोक्त सभी

(आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति नेस्कूल एजुकेशन और साक्षरता विभाग द्वारा तैयार किए जाने वाले 2018-20 की अवधि के स्कूल शिक्षा एकीकृत केंद्रीय योजना को सहमति प्रदान की। यह एकीकृत केंद्रीय योजना मौजूदा योजना जैसे सर्व शिक्षा अभियान, राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान,और टीचर एजुकेशन को आपस में जोड़ने की परिकल्पना करती है।इस योजना के मुख्य उद्देश्य निम्नांकित है:गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर छात्रों के सीखने की कला को बेहतर करना।स्कूली शिक्षा में सामाजिक और लिंग अंतर को समाप्त करना।शिक्षा के सभी स्तरों पर समानता और समावेश को सुनिश्चित करना।)

➤ पश्चिम बंगाल में आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की युवतियों की शादीकराने हेतु किस योजना को आरंभ किया गया है?
A. देवीश्री
B. कन्यादान
C. रुपश्री
D. बालाश्री

(पश्चिम बंगाल सरकार ने कन्याश्री के बाद रूपश्री योजना आरंभ करने की घोषणा की है इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की युवतियों की शादी कराना है।)

➤ दाभोल एलएनजी टर्मिनल किस भारतीय राज्य में स्थित है?
A.आंध्र प्रदेश
B.महाराष्ट्र
C.तमिलनाडु
D.गोवा

(रत्नागिरी गैस एंड पावर द्वारा दाभोल, महाराष्ट्रमें भारत का तीसरा एलएनजी आयात और पुन: गैसीफिकेशन टर्मिनल स्थापित किया गया। यह टर्मिनल 5 मिलियन टन प्रतिवर्ष की क्षमता का है। हमें ध्यान देना चाहिए कि 30मार्च 2018 को भारत को लंबी अवधि की आपूर्ति सौदे के तहत संयुक्त राज्य अमेरिका से प्रथम तरल प्राकृतिक गैस शिपमेंट प्राप्त हुआ। यह शिपमेंट राज्य स्वामित्व वाले गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (GAIL) के एलएनजी जहाज “मेरिडियन स्पिरीट” द्वारा दाभोल टर्मिनल, महाराष्ट्र को प्राप्त हुआ।)

➤ “Sabine Pass Project” किस देश के द्वारा संचालित एलएनजी उत्खनन परियोजना है?
A.संयुक्त राज्य अमेरिका
B.ब्राजील
C.चिली
D.अर्जेंटीना

(“Sabine Pass Project” टर्मिनल कैमरून पैरिश, लुइसियाना मेंटेक्सास और लुइसियाना के बीच की सीमा पर सबाइन पास नदी के साथ 1,000 एकड़ जमीन पर स्थित है। यह परियोजना 40 फीट की गहराई पर स्थित है और समुद्री ज्वार की सीमा के अधीन नहीं है। हमें ध्यान देना चाहिए कि हाल ही में भारत सरकार के उपक्रम “गेल/GAIL” ने अमेरिका के प्राकृतिक गैस निर्यातक Dominion Cove Point project मैरीलैंड और लुइसियाना में Sabine Pass Project के साथ 32 अरब अमरीकी डॉलर का संभावित 20 साल की बिक्री खरीद समझौता किया है। इसके तहत गेल Sabine Pass Project से लगभग 3.5 मिलियन टन एलएनजी प्रति वर्ष खरीद करेगा।)

➤ उर्वरक के लिए पोषक तत्व आधारित सब्सिडी (NBS) कार्यक्रम को प्रारंभ किया गया था?
A.वर्ष 2012
B.वर्ष 2010
C.वर्ष 2016
D.वर्ष 2014

(उर्वरक के लिए पोषक तत्व आधारित सब्सिडी कार्यक्रम वर्ष 2010में शुरू किया गया था। सभी गैर-यूरिया उर्वरकों के लिए उस योजना के अंतर्गत, सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली सब्सिडी उर्वरक में कुल पोषक उपस्थिति पर आधारित है। यह बड़े पैमाने पर N, P, S और K जैसे माध्यमिक पोषक तत्वों केलिए है। आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने 12वीं पंचवर्षीय योजना के अतिरिक्त सिटी कंपोस्ट योजना और पोषक तत्व आधारित सब्सिडी (NBS) कार्यक्रम को वर्ष 2019 तक जारी रखने संबंधी प्रस्ताव को सहमति प्रदान की। यह प्रस्ताव उर्वरक विभाग द्वारा अग्रेषित किया गया था।)

किस टकसाल से 350 रुपये का सिक्का जारी किया जायेगा?
A. मैसूर
B. नासिक
C. देवास
D. मुंबई

(श्री गुरु गोबिन्द सिंह के 350वें प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य मेंजारी होने वाले विशेष स्मारक सिक्के को मुंबई टकसाल जारी करेगी।)

➤ कड़कनाथ प्रजाति के मुर्गोंका संबंध किस भारतीय राज्य से है?
A.उत्तर प्रदेश
B.कर्नाटक
C.मध्य प्रदेश
D.बिहार

(चेन्नई स्थित भारतीय भौगोलिक संकेतक रजिस्ट्री और बौद्धिक संपदाने मध्य प्रदेश के कडकनाथ चिकन को भौगोलिक संकेत (जीआई) टैग से सम्मानित किया। कड़कनाथ चिकन नस्ल अपने काले रंग के पंखों के कारण अद्वितीय है। इसका काला रंग मेलेनिन रंग द्रव्य से उत्पन्न होता है। इस नस्ल के मुर्गे मुर्गियों के त्वचा, चोंच, पैर की अँगुलियों और टांगों का रंग स्लेटी होता है। चिकन की यह नस्ल अपनी अनुकूलनशीलता और स्वादिष्ट अच्छा-चखने वाले काले मांस के लिए लोकप्रिय है। यह मध्यप्रदेश के आदिवासी जिलोंझाबुआ, अलीराजपुर और धार के कुछ हिस्सों में स्थित है।)

➤ नैतेवार मोरी हाइड्रो इलेक्ट्रिक परियोजनाकिस भारतीय राज्य में स्थापित की गई?
A.अरुणाचल प्रदेश
B.जम्मू और कश्मीर
C.हिमाचल
D.उत्तराखंड

(नैतेवार मोरी हाइड्रो इलेक्ट्रिक परियोजना, उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में यमुना की एक सहायक नदी टोंस पर स्थित है। यह परियोजना उत्तराखंड सरकार द्वारा एसजेवीएन (SJVN) लिमिटेडको क्रियान्वयन के लिए आवंटित की गई है। एसजेवीएन लिमिटेड एक मिनीरत्न पीएसयू है जो कि विद्युत मंत्रालय, सरकार के प्रशासनिक नियंत्रण में है।)

➤ नैतेवार मोरी हाइड्रो इलेक्ट्रिक परियोजना कितने मेगावाट विद्युत उत्पादन की क्षमता रखती है?
A.30 मेगावाट
B.50 मेगावाट
C.80 मेगावाट
D.90 मेगावाट

(नैतेवार मोरी हाइड्रो इलेक्ट्रिक परियोजना, उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में यमुना की एक सहायक नदी टोंस पर स्थित है। यह परियोजना अग्रिम 4 वर्षों की अवधि में दिसंबर 2021 तक पूर्ण होने की संभावना है। इस परियोजना के तहत30 मेगावाटकी दो भूमिगत इकाइयों की स्थापना की जाएगी, जिसमें 648.33 करोड़ों रुपए का ऋण इक्विटी अनुपात 70:30 के साथ उपलब्ध कराया जाएगा।)

➤ हाल ही में किस पूर्व क्रिकेटर ने राज्यसभा सांसद के तौर पर अपना वेतन और भत्ते प्रधानमंत्री राहत कोष में दान कर दिए हैं?
A. सुनील गावस्कदर
B. सचिन तेंदुलकर
C. कपिल देव
D. हरभजन सिंह

➤ (पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने राज्यसभा सांसद के तौर पर अपना वेतन और भत्ते प्रधानमंत्री राहत कोष में दान कर दिए हैं दरअसल, सचिन को पिछले 6 वर्षों में अन्य मासिक भत्तों के साथ करीब 90 लाख रुपये वेतन के रूप में मिले थे।)

➤ मैरीलैंड यूनिवर्सिटी (अमेरिका) के शोध के मुताबिक, प्राकृतिक जलवायु चक्रों और जलवायु परिवर्तन के कारण पिछली एक सदी में सहारा रेगिस्तान का क्षेत्रफल कितने प्रतिशत तक बढ़ा है?
A. 20%
B. 30%
C. 10%
D. 25%

(मैरीलैंड यूनिवर्सिटी (अमेरिका) के शोध के मुताबिक, प्राकृतिक जलवायु चक्रों और जलवायु परिवर्तन के कारण पिछली एक सदी में सहारा रेगिस्तान का क्षेत्रफल 10% तक बढ़ा. अध्ययन के अनुसार, रेगिस्तान के विस्तार का प्रमुख कारण बढ़ता तापमान और कम बारिश होना है।)

➤ किस देश के केमेरोवो क्षेत्र के गवर्नर एमैन तुलेयेव ने स्थानीय शॉपिंग मॉल में आग से 64 लोगों की मौत के चलते इस्तीफा दे दिया है?
A. रूस
B. जापान
C. चीन
D. नेपाल

(रूस के केमेरोवो क्षेत्र के गवर्नर एमैन तुलेयेव ने स्थानीय शॉपिंग मॉल में आग से 64 लोगों की मौत के चलते इस्तीफा दे दिया है।)

➤ हाल ही में आरंभ हुए किस भुगतान बैंक को देश का सबसे बड़ा पेमेंट बैंक नेटवर्क घोषित किया गया?
A. इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक
B. धनलक्ष्मी बैंक
C. चोलामंडलम सर्विसेज
D. वोडाफोन एम-पैसा

(भारत में 1 अप्रैल 2018 से पोस्ट ऑफिस पेमेंट बैंक ने अपनी सेवाएं आरंभ की हैं इसे (इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक) भारत पोस्ट पेमेंट बैंक के नाम से जाना जायेगा तथा यह देश का सबसे बड़ा पेमेंट बैंक नेटवर्क होगा।)

➤ मंगल ग्रह की सतह का अध्ययन करने के लिए नासा द्वारा किस मिशन की घोषणा की गई?
A. इनसाइट मिशन
B. मिशन कांटेक्ट
C. रफ मिशन
D. मिशन डस्टर

(अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मंगल ग्रह की भीतरी सतह का अध्ययन करने के लिए इनसाइट मिशन लॉन्च किया।)

➤ हाल ही में खेले गये संतोष ट्रॉफी-2018 के फाइनल मुकाबले में किस टीम ने खिताब जीता?
A. सेना
B. केरल
C. सौराष्ट्र
D. पश्चिम बंगाल

(केरल ने संतोष ट्रॉफी के लिए 72वीं राष्ट्रीय फुटबाल चैंपियनशिप के फाइनल में गत चैंपियन बंगाल को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराकर खिताब जीता।)