Saturday 7 April 2018

प्रोजेक्ट जतन (Project JATAN)


प्रोजेक्ट जतन के तहत संस्कृति मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण वाले संग्रहालयों के लिये राष्ट्रीय पोर्टल पर संग्रहों (Collections) के एक ऑनलाइन डिजिटल रिपॉजिटरी का निर्माण किया जा रहा है। अभी तक 1,08,881 कला वस्तुओं का डिजिटलीकरण और इन्हें पोर्टल पर अपलोड किया गया है। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने संग्रहालय प्रबंधन (Museum Management) में प्रौद्योगिकी के प्रभावी उपयोग करने तथा इन संग्रहालयों के संग्रह को जनता के करीब लाने के लिये इंटरनेट पर ऑनलाइन उपलब्ध करवाने के दोहरे उद्देश्यों को प्राप्त करने हेतु संग्रहालयों के संग्रह के डिजिटलीकरण की इस महत्त्वाकांक्षी परियोजना को शुरू किया था।

इसके तहत संस्कृति मंत्रालय द्वारा सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (C-DAC), पुणे और आर्ट इंस्टीट्यूट ऑफ शिकागो की तकनीकी विशेषज्ञता के माध्यम से अपने संग्रहालयों में क्रियान्वयन के लिये ‘जतन’ (Jatan) नामक मानकीकृत सॉफ्टवेयर विकसित किया है।


संस्कृति मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण में निम्नलिखित छह संग्रहालय हैं- 

➜ राष्ट्रीय संग्रहालय, नई दिल्ली

➜ नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट (दिल्ली, मुंबई और बंगलुरू की शाखाएँ)

➜ भारतीय संग्रहालय, कोलकाता

➜ विक्टोरिया मेमोरियल हॉल, कोलकाता

➜ सालार जंग संग्रहालय, हैदराबाद

➜ इलाहाबाद संग्रहालय, इलाहाबाद

➜ इनके अलावा नेहरू मेमोरियल संग्रहालय एवं पुस्तकालय, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय और एशियाटिक सोसायटी, कोलकाता भी संस्कृति मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण के अधीन हैं।