Tuesday 7 March 2017

यूनेस्को की विश्व विरासत में शामिल भारतीय धरोहर स्‍थलों की सूची (सामान्य ज्ञान, भाग-37)






विश्व धरोहर या विश्व विरासत स्‍थलों से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्‍य:
विश्व में मौजूद ये स्थान बहुमूल्य, प्राचीन एवं दुर्लभ होते है जो विश्व संस्कृति के लिए महत्त्वपुर्ण होते है। ये स्थान वन क्षेत्र, पर्वत, झील, मरुस्थल, स्मारक, भवन या शहर हो सकते है।
इन स्थानों का चयन यूनेस्को के तत्वाधान में विश्व विरासत समिति द्वारा किया जाता है।
यूनेस्को द्वारा इन स्थानों के प्रति लोगो में जागरूकता के लिये प्रतिवर्ष 18 अप्रैल को विश्व विरासत दिवस मनाया जाता है।
विश्व में लगभग 2031 से ज्यादा स्थल को विश्व धरोहरों की सूची में शामिल किया गया है।
भारत में यूनेस्को द्वारा संरक्षित 32 स्थल है , वर्ष 2016 में भारत के तीन नए स्थलों को इस सूची में शामिल होने की मंजूरी मिल गई है, जिससे इनकी संख्या 35 हो गयी है।
वर्ष 2016 में शामिल किये जाने वाले स्थल है- चंडीगढ़ के केपिटल काम्प्लेक्स, कंचनजंघा पार्क एवं नालंदा विश्व विद्यालय का पुरातात्विक स्थल।
भारत की ओर से सर्वप्रथम 1983 को अजंता एलोरा की गुफाये एवं आगरे का किला विश्व विरासत की सूची में शामिल किया गया था।