Saturday 25 March 2017

करेंट अफेयर्स क्विज (भाग-5)

Que:- रीवा अल्ट्रा मेगा और उर्जा परियोजना के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:-
(i) रीवा और उर्जा संयंत्र, भारतीय सौर उर्जा निगम और मध्यप्रदेश उर्जा विकास निगम का एक संयुक्त उद्यम है। 
(ii) यह विश्व की सबसे बड़ी सौर परियोजना होगी। इससे 750 मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा। 
(iii) इस सौर उर्जा संयंत्र से 2022 तक 100 GW और उर्जा का लक्ष्य रखा गया है
इनमे से कौन सा कथन सत्य है ?
a. i एवं ii
b. ii एवं iii 
c. i एवं iii 
d. i, ii एवं iii
Ans:- (d)

Que:-शंघायी सहयोग संगठन के स्थायी सदस्य निम्नलिखित में से कौन सा है ?
a. चीन, किर्गिस्तान, रूस, उज्बेकिस्तान, कजाकिस्तान एवं तजाकिस्तान
b. चीन, रूस, भारत, जापान, अमेरिका 
c. चीन, मंगोलिया, पाकिस्तान एवं भारत 
d. चीन, किर्गिस्तान, पाकिस्तान एवं भारत
Ans:- (a)

Que:- भारत सरकार के श्रम और रोजगार मंत्रालय द्वारा विजन जीरो कांफ्रेस के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनो पर विचार करें -
(i). 'विजन जीरो' एक दर्शन है जो कहता है कि दुर्घटना के कारण कोई भी घायल नही होना चाहिए। 
(ii). यह कांफ्रेंस कर्नाटक में आयोजित की गयी है। 
(iii). भारत और यूरोप में लगभग 100 प्रमुख निर्माता एवं आपूर्तिकर्ता 'आई एन ओ एस एच एक्सपो' में भाग ले रहे हैं।
इनमे से कौन सा कथन सत्य है-
a. i एवं ii 
b. ii एवं iii 
c. i एवं iii 
d. उपरोक्त सभी
Ans:- (c)

Que:- व्यापार चक्र डेटिंग समिति के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें :-
(i).समृद्धि : यह व्यापार चक्र की सबसे प्रभावशाली तरंग के रूप में होती है जिसके अन्तर्गत कुल रोजगार, कुल आय, कुल उत्पादन और कुल मांग सबसे ऊँचे स्तर पर होती है। 
(ii). मंदी: मंदी के अन्तर्गत हमारे सभी आर्थिक क्रिया-कलाप कमजोर पर जाते है। हमारे उत्पादन और कीमत स्तर, आय और रोजगार तथा मांग बिल्कुल निचले स्तर पर होते हैं। 
(iii). पुनरुत्थान: जब अर्थव्यवस्था पर मंदी हावी रहती है तो विस्तारवादी शक्तियॉं, अर्थव्यवस्था के निचले स्तर से आरंभिक शक्तियों के रूप में अपना कार्य शुरू करती हैं|
इनमें से कौन सा/ से कथन सत्य है ?
a. i एवं ii
b. ii एवं iii 
c. i एवं iii 
d. i,ii एवं iii
Ans:- (d)

Que:- गिलगिट बाल्टिस्तान की पड़ोसी सीमाएं निम्नलिखित में से कौन सी है ?
(a). उत्तर में चीन, पश्चिम में अफगानिस्तान, उत्तर-पश्चिम में तजाकिस्तान और दक्षिण-पूर्व में कश्मीर सीमाओं की सीमा है। 
(b). उत्तर में अफगानिस्तान, पश्चिम में चीन, उत्तर-पश्चिम में तजाकिस्तान और दक्षिण-पूर्व में कश्मीर सीमाओं की सीमा है।
(c).उत्तर में तजाकिस्तान, पश्चिम में चीन, उत्तर-पश्चिम में अफगानिस्तान और दक्षिण-पूर्व में कश्मीर सीमाओं की सीमा है।
(d). उत्तर में कश्मीर, पश्चिम में तजाकिस्तान, उत्तर-पश्चिम में चीन और दक्षिण-पूर्व में अफगानिस्तान सीमाओं की सीमा है।
Ans:-(a)

Que:- न्युट्रीनो ऑब्जर्वेटरी के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें :-
(i).इस परियोजना के तहत न्युट्रीनो का अध्ययन किया जाएगा। 
(ii). इस परियोजना के तहत बिहार के सारण जिले की पश्चिमी पहाड़ियों में भूमिगत प्रयोगशाला का निर्माण किया जाएगा। 
(iii). न्युट्रीनो एक मूलभूत कण है, जो लेप्टर परिवार से संबंधित हैं।
इनमें से कौन सा/ से कथन सत्य है ?
a. i एवं ii
b. i एवं iii 
c. ii एवं iii 
d. उपरोक्त सभी
Ans:-(b)

Que:- न्युट्रीनो ऑब्जर्वेटरी के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें :-
(i).इस परियोजना के तहत न्युट्रीनो का अध्ययन किया जाएगा। 
(ii). इस परियोजना के तहत बिहार के सारण जिले की पश्चिमी पहाड़ियों में भूमिगत प्रयोगशाला का निर्माण किया जाएगा। 
(iii). न्युट्रीनो एक मूलभूत कण है, जो लेप्टर परिवार से संबंधित हैं।
इनमें से कौन सा/ से कथन सत्य है ?
a. i एवं ii
b. i एवं iii 
c. ii एवं iii 
d. उपरोक्त सभी
Ans:- (d)

Que:- राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति 2017 के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर ध्यान दें :-
(i). इस नीति का उद्देश्य सभी लोगों, विशेषकर अल्पसेवित और उपेक्षित लोगों को सुनिश्चित स्वास्थ्य देखभाल उपलब्ध कराना है। 
(ii). राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति 2017 में प्रति 1000 की आबादी के लिए अस्पतालों में एक नहीं बल्कि 2 बिस्तरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है। 
(iii). राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति 2017 में आयुष प्रणाली के त्रि-आयामी एकीकरण की परिकल्पना की गई है।
इनमें से कौन सा/ से कथन सत्य है ?
a. i एवं ii
b. ii एवं iii 
c. i एवं iii 
d. उपरोक्त सभी
Ans:- (d)

Que:- भारतीय महिला बैंक के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन सा कथन सत्य है ?
(a). भारतीय महिला बैंक लिमिटेड महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण के स्वर्णिम सपने के साथ खोला गया भारत में बैंकिंग उद्योग में अपनी तरह का पहला बैंक है। 
(b). इस बैंक को अगस्त 2013 को कंपनी अधिनियम 1956 के अन्तर्गत सम्मिलित किया गया। 
(c). इस बैंक का उद्घाटन 24 नवम्बर 2013 को मुंबई महानगर मे हुआ। 
(d). वर्तमान में बैंक की देशभर में 95 शाखाएँ हैं।
Ans:- (a)

Que:- निम्नलिखित में से किसे विश्व धरोहर में शामिल किए जाने की संभावना है ?
a. काशीपुर 
b. शंकरम 
c. लोथल 
d. गुंटुर
Ans:- (b)

Que:- एयरबस प्रशिक्षण केंद्र के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:-
(i). एशिया में पहला एयरबस प्रशिक्षण केंद्र दिल्ली में खोल जाएगा। 
(ii). वर्तमान में एयरइंडिया एयरबस का सबसे पहला ग्राहक है। 
(iii). भारत में एयरबस के 250 से अधिक विमान संचालन में है और इंडियन एयरलाइन्स ने 570 से अधिक विमानों का आर्डर दिया है।
इनमें से कौन सा/ से कथन सत्य है ?
a. केवल i
b. केवल ii 
c. ii एवं iii 
d. i एवं iii
Ans:- (d)

Que:- ऐडमिरल्टी (न्यायिक क्षेत्र और समुद्री दावा निपटान) विधेयक 2016 के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें :-
(i). यह विधेयक न्यायलयों के ऐडमिरल्टी क्षेत्राधिकार से संबंधित मौजूदा कानूनों को समेकित करने, समुद्री दावों पर नौ सेना की कार्यवाही जैसे जहाजों की गिरफ्तारी आदि से संबंधित मुद्दों को शामिल करता है। 
(ii). यह विधेयक उन सभी पुराने नियमों को बदलने में सक्षम है जो कुशल प्रशासन में बाधा रखते हैं। 
(iii).वर्तमान समय में ऐडमिरल्टी का अधिकार क्षेत्र मुंबई, कोलकाता और मद्रास उच्च न्यायलय के पास है
इनमें से कौन सा/ से कथन सत्य है ?
a. i एवं ii
b. ii एवं iii 
c. i एवं iii 
d. उपरोक्त सभी
Ans:- (d)

Que:- पाकिस्तान की पहली महिला विदेश सचिव निम्नलिखित में से किसे नियुक्त किया गया है ?
a. तहमिना जंजुआ 
b. नफीस जकारिया 
c. एजाज अहमद 
d., इनमें से कोई नहीं
Ans:- (a)

Que:- ‘विश्व क्षय रोग दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 23 मार्च
(b) 24 मार्च
(c) 20 मार्च
(d) 26 मार्च
उत्तर-(b)
  • वर्ष 2017 में इस दिवस का मुख्य विषय (Theme)‘Unite to End TB’ ।
  • यह दिवस क्षय रोग से संबंधित समस्याओं और समाधान के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए और विश्व भर में इसके नियंत्रण के प्रयासों का समर्थन करने के लिए मनाया जाता है।
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन (W.H.O.) के अनुसार, क्षय रोग विश्व संक्रामक जानलेवा बीमारी जिससे विश्व में प्रतिदिन लगभग 5,000 मौंते होती हैं।
  • भारत सरकार ने नई स्वास्थ्य नीति, 2017 में वर्ष 2025 तक क्षय रोग के उन्मूलन का लक्ष्य रखा है।
  • ज्ञातव्य है कि यह दिवस 1882 ई. में क्षय रोग के बेसिलस की खोज करने वाले डॉ. रॉबर्ट कोच के जन्म दिवस पर ‘24 मार्च’ को मनाया जाता है।
  • क्षय रोग ‘माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरक्लोसिस (Mycobacterium Tuberculosis) की वजह से होने वाली एक संक्रामक बीमारी है जो संक्रमित लोगों के खांसने, छीकने या थूकने से फैलता है।
Que:- हाल ही में किस खिलाड़ी को टाइम्स ऑफ इंडिया स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स 2017 में लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार प्रदान किया गया?
(a) महेंद्र सिंह धोनी (क्रिकेट)
(b) अजीत पाल सिंह (हॉकी)
(c) बुईचिंग भूटिया (फुटबाल)
(d) धनराज पिल्लै (हॉकी)
उत्तर-(b)
  • 20 मार्च 2017 को टाइम्स ऑफ इंडिया स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स समारोह का आयोजन मुंबई में किया गया। यह पुरस्कार खिलाड़ियों द्वारा वर्ष 2016 में किए गये इनके प्रदर्शनों के आधार पर दिया गया है।
  • वर्ष की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी-पी.वी. सिंधु (बैडमिंटन)
  • लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार-अजीत पाल सिंह (हॉकी)
  • क्रिकेट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी-रविचंद्रन अश्विन
  • वर्ष का सर्वश्रेष्ठ निशानेबाज-अभिनव बिंद्रा
  • वर्ष का सर्वश्रेष्ठ बॉक्सर-विकास कृष्ण
  • वर्ष का सर्वश्रेष्ठ हॉकी खिलाड़ी-रूपिन्दर पाल सिंह
  • वर्ष का सर्वश्रेष्ठ बिलियर्ड्स खिलाड़ी-पंकज आडवाणी
  • जिमनास्ट इंस्पिरेशन ऑफ द ईयर-दीपा करमाकर
  • वर्ष का सर्वश्रेष्ठ रेसलर-साक्षी मलिक
  • वर्ष का सर्वश्रेष्ठ शंतरज खिलाड़ी-हरिका द्रोणावल्ली
  • वर्ष का सर्वश्रेष्ठ गोल्फ खिलाड़ी -अनिर्बान लाहिरी
  • पीपल्स च्वाइस क्रिकेटर ऑफ द ईयर-विराट कोहली
  • वर्ष का सर्वश्रेष्ठ स्पोर्टिंग राज्य-हरियाणा
  • वर्ष का सर्वश्रेष्ठ उभरता खिलाड़ी-रिशभ पंत।
Que:- महत्वपूर्ण राष्ट्रीय, सांस्कृतिक और खेल कार्यक्रमों में लोगों को केवल कागज से बने झंडों का उपयोग करना चाहिए। इसका प्रावधान किसमें किया गया है?
(a) भारतीय ध्वज संहिता, 1954
(b) भारतीय ध्वज संहिता, 1961
(c) भारतीय ध्वज संहिता, 2002
(d) भारतीय ध्वज संहिता, 2003
उत्तर-(c)
  • 22 मार्च, 2017 को गृह मंत्रालय ने सभी राज्य सरकारों के मुख्य सचिवों/प्रशासकों और केंद्रशासित प्रदेश के प्रशासकों तथा भारत सरकार के सभी मंत्रालय/विभागों के सचिवों हेतु भारतीय ध्वज संहिता, 2002 और राष्ट्रीय सम्मान अधिनियम, 1971 के अपमान को रोकने के प्रावधानों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के संदर्भ में परामर्श जारी किया।
  • इस परामर्श में निर्देशित किया गया है कि इस संबंध में जनजागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएं और इलेक्ट्रॉनिक तथा प्रिंट मीडिया के माध्यम से विज्ञापन देकर व्यापक प्रचार किया जाए।
  • परामर्श में उल्लिखित हैं कि राष्ट्रीय ध्वज हमारे देश के लोगों की आशाओं और आंकाक्षाओं को प्रदर्शित करता है, इसलिए इसे सम्मान दिया जाना चाहिए।
  • वर्तमान समय में महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के अवसरों पर कागज के स्थान पर प्लास्टिक के ध्वज उपयेाग किए जा रहे हैं।
  • परामर्श में कहा गया है कि ‘भारतीय ध्वज संहिता 2002’ के प्रावधानों के अनुरूप महत्वपूर्ण राष्ट्रीय, सांस्कृतिक और खेल कार्यक्रमों में लोगों को केवल कागज से बने झंडों का उपयोग करना चाहिए।
  • ध्यातव्य है कि राष्ट्रीय सम्मान अधिनियम 1971 के ध्वज अपमान को रोकने की धारा 2 के अनुसार कोई भी व्यक्ति किसी सार्वजनिक स्थान पर या सार्वजनिक दृष्टि से अन्य स्थान पर भारतीय राष्ट्रीय ध्वज या उसके किसी भाग को जलाता, काटता, तोड़ता-मरोड़ता, मर्यादा भंग करता, विरूपित करता, खंडित करता, रौंदता या किसी अन्य प्रकार से (शब्दों, लिखित या मौखिक अथवा अपने कार्यकलापों द्वारा) अपमान करता है या अवमानना करता है तो उसे तीन वर्ष की सजा या जुर्माना अथवा दोनों से दंडित किया जा सकता है।
Que:- विश्व मौसम विज्ञान दिवस’ 23 मार्च, 2017 को मनाया गया। वर्ष 2017 में इस दिवस का मुख्य विषय (Theme) क्या था?
(a) ‘मौसम और जलवायु युवाओं को लुभाना’
(b) बादलों को समझे
(c) जलवायु परिवर्तन एवं वर्षा
(d) कार्बन उत्सर्जन को रोके
उत्तर-(b)
  • 23 मार्च, 2017 को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व मौसम विज्ञान दिवस’ (World Meteorological Day) मनाया गया।
  • वर्ष 2017 में इस दिवस का मुख्य विषय (Theme)- ‘बादलों को समझे’ (Understanding Clouds) है।
  • इस दिवस का उद्देश्य लोगों को मौसम विज्ञान तथा इसमें हो रहे परिवर्तन के बारे में जागरूक करना है।
  • यह दिवस विश्व मौसम विज्ञान संगठन (World Meteorological Organisation) द्वारा मनाया जाता है।
  • डब्लूएमओ (WMO) वर्ष 1873 में स्थापित अंतरराष्ट्रीय मौसम विज्ञान संगठन (IMO) से उत्पन्न हुआ था।
  • डब्लूएमओ (WMO) की स्थापना वर्ष 1950 में हुई थी।
  • वर्ष 1951 में यह संयुक्त राष्ट्र की विशिष्ट एजेंसी बना।
  • वर्तमान में 191 देश इसके सदस्य हैं।
  • इसका मुख्यालय जेनेवा (स्विट्जरलैंड) में है।
Que:- स्वच्छ भारत मिशन का शुभारंभ कब किया गया था
(a) मार्च, 2014
(b) अप्रैल, 2014
(c) सितंबर, 2014
(d) अक्टूबर, 2014
उत्तर-(d)
  • 22 मार्च, 2017 को केंद्रीय ग्रामीण विकास, पेयजल एवं स्चछता और पंचायती राज्य मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने आर्सेनिक और फ्लोराइड पर राष्ट्रीय जल गुणवत्ता उपमिशन का शुभारंभ किया।
  • इसका लक्ष्य देश में लगभग 28,000 प्रभावित बस्तियों को मार्च, 2021 तक सुरक्षित पेयजल उपलब्ध करना है।
  • इस उपमिशन की परिव्यय राशि 25,000 करोड़ रुपये 4 वर्ष के लिए है।
  • मिशन में राज्य और केंद्र दोनों की भागीदारी होगी।
  • भारत में लगभग 17 लाख 14 हजार ग्रामीण बस्तियां हैं, जिनमें से लगभग 77 प्रतिशत बस्तियों को प्रतिदिन प्रतिव्यक्ति 40 लीटर से भी अधिक सुरक्षित पयेजल मुहैय्या कराया जा रहा है।
  • इनमें से लगभग 4 प्रतिशत बस्तियाँ जल गुणवत्ता की समस्याओं से ग्रसित हैं।
  • इस अवसर पर 12 राज्यों के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रियों ने ‘सभी के लिए जल और स्वच्छ भारत’ पर आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में भाग लिया।
  • सरकार का उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र सतत विकास लक्ष्य के अनुरूप वर्ष 2030 तक प्रत्येक घर को निरंतर जल उपलब्ध करना है।
  • अक्टूबर, 2014 में स्वच्छ भारत मिशन का शुभारंभ किया गया था।
  • इसके शुभारंभ के बाद से अब तक स्वच्छता कवरेज 42 प्रतिशत से बढ़कर 62 प्रतिशत के स्तर पर पहुंच गया है।
  • अभी तक 119 जिले और 1.75 लाख गांव खुले में शौच से मुक्त हो चुके हैं।
  • ग्रामीण क्षेत्रों में अभी तक 3.6 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण किया जा चुका है।
  • मनरेगा के तहत 16.41 लाख शौचालयों का निर्माण किया गया है।
  • इस अवसर पर नरेंद्र सिंह तोमर के साथ-साथ पेयजल एवं स्वच्छता राज्यमंत्री रमेश जिगाजीनागी ने ‘वाटर एप’ लांच किया।
  • इसके अलावा मंत्री महोदय ने स्वच्छता एवं पेयजल के क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान हेतु विभिन्न राज्य सरकारों को पुरुस्कार भी प्रदान किया।
  • उल्लेखनीय है कि सरकार का लक्ष्य ‘हर घर जल’ का सपना वर्ष 2030 तक साकार करना है।