Monday 27 March 2017

करेंट अफेयर्स क्विज (भाग-6)



प्रश्न:- भारतीय संविधान में निहित मूल कर्तव्यों के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए —
1 सर्वोच्च न्यायालय इन कर्तव्यों का उपयोग किसी भी कानून की संवैधानिकता निर्धारित करने के लिए कर सकता है
2 सर्वोच्च न्यायालय ने कहा है कि ये दायित्व नागरिकों के लिए बाध्यकारी है
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
(a)केवल 1
(b)केवल 2
(c)1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 न ही 2
उत्तर:- c

प्रश्न:- मूल कर्तव्यों के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए —
1 मूल कर्तव्य नागरिकों पर नागरिक तथा नैतिक कर्तव्य आरोपित करते है
2 कुछ मूल कर्तव्य विदेशियों पर भी लागू होते है?
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 न ही 2
उत्तर:-  a

प्रश्न:- भारतीय संसद के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए —
1 संसद, आधे राज्य विधान मंडलों कि सहमति के बिना ही अनुछेद 368 के अन्तर्गत संघीय सूचि में शामिल विषयों में नए विषय जोड़ सकती है
2 संसद अनुछेद 368 के अन्तर्गत राज्य सूचि में सम्मिलित विषयों को राज्य विधान मंडलों में से आधे के समर्थ के आधार पर समाप्त कर सकती है
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 न ही 2
उत्तर:-  b

प्रश्न:- संविधान सभा के गठन के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए —
1 प्रान्तों तथा देशी रियासतों को आवंटित सीटें क्षेत्रफल के समानुपाती थी
2 प्रत्येक ब्रिटिश प्रान्त को आवंटित सीटों का बंटवारा केवल हिन्दू तथा मुसलमानों के बीच किआ जाना था
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा / से सही है /हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 न ही 2
उत्तर:- d

प्रश्न:- मूल अधिकारों के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए —
1 सभी मूल अधिकार नकारात्मक प्रवृति के है, अर्थात वे राजकीय प्राधिकार को सीमित करते है
2 सभी मूल अधिकार क्षैतिज प्रकृति के है, अर्थात उनकी उपलब्धता राज्य कि स्वेच्छाचारी कार्रवाइयों के विरुद्ध है , किसी व्यक्ति कि कार्रवाइयों के विरुद्ध नहीं
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 न ही 2
उत्तर:- d

प्रश्न:- बांग्लादेश के साथ भूमि सिमा समझौते का प्रावधान करने वाले 100 वें संविधान संसोधन अधिनियम 2015 के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए  
1 इस अधिनियम के कारण मेघालय, असम, पश्चिम बंगाल तथा त्रिपुरा आदि राज्यों में सीमा विवाद के समाधान में सहायता मिली
2 इस अधिनियम ने संविधान के प्रथम अनुसूची में संशोधन किया
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 न ही 2
उत्तर:- c

प्रश्न:- निम्नलिखित में से कौन राज्य बनने से पूर्व केंद्रशासित प्रदेश थे?
1 गोवा
2 मणिपुर
3 सिक्किम
4 त्रिपुरा
नीचे दिए गए कूटों का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए
(a) केवल 1
(b) केवल 1 और 3
(c) केवल 2 और 4
(d) केवल 1, 2 और 4
उत्तर:- d

प्रश्न:- निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए
1 हैदराबाद तथा जूनागढ़ का जनमत संग्रह के आधार पर भारत में विलय किया गया 
2 कश्मीर का विलय अधिमिलन पत्र के द्वारा हुआ
3 नागालैंड तथा मिजोरम , दोनों का स्वतंत्रता के पश्चात् सैन्य प्रयोग द्वारा भारत में विलय कर लिए गया
4 छत्तीसगढ़, उत्तराखंड तथा झारखण्ड भाषाई पुनर्गठन के आधार पर नए राज्य बनाए गए
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा / से सही है /हैं?
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2
(c)केवल 1,2 और 3
(d) केवल 2,3 और 4
उत्तर:- b

प्रश्न:- निम्नलिखित में से कौन सा मूल कर्तव्य नही हैं ?
(a) वैज्ञानिक मनोवृति का विकास करना 
(b)भ्रातृत्व की भावना का प्रसार करना तथा एक अच्छा मनुष्य बनने का प्रयत्न करना
(c)संवैधानिक आदर्शों का सम्मान करना
(d) अन्वेषण की भावना का विकास करना
उत्तर:- b

प्रश्न:-निम्नलिखित विशेषताओं में से कौन सा संयुक्त राज्य अमेरिका तथा भारतीय संविधान में एक सामान हैं?
(a) स्वतंत्र न्यायपालिका
(b) स्वतंत्र केंद्र तथा राज्य
(c)राज्यपालों की नियुक्ति
(d) नागरिकता
उत्तर:- a

प्रश्न: निम्नलिखित कथनों में से कौन सा/से संविधान सभा के द्वारा निष्पादित किए गए थे?
1 इसने भारत के राज्य सचिव के पद को समाप्त कर दिया और इसके कार्य को भारत के राष्टपति को हस्तांतरित किया
2 इसने विधायिका सभा के रूप में कुछ कानून पारित किए 
निचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए —
(a) केवल 1
(b)केवल 2
(c)1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 न ही 2
उत्तर:- b

प्रश्न:- भारत के संसदीय प्रणाली के आरम्भ का पता निम्नलिखित में से किस अधिनियम से लगाया जा सकता हैं?
(a)चार्टर अधिनियम 1853
(b) भारत सरकार अधिनियम 1858
(c)भारत सरकार अधिनियम 1919
(d)भारत सरकार अधिनियम 1935
उत्तर:-  a

प्रश्न:- द्वितीय अनुसूची में निम्नलिखित में से किसके सम्बन्ध में प्रावधान हैं?
1 राष्ट्रपति
2 राज्यों में विधान सभा के अध्यक्ष
3 भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक
4 अध्यक्ष , संघ लोक सेवा आयोग
निचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए
(a)केवल 1 और 3
(b) केवल 2 और 4
(c)केवल 1, 2 और 3
(d)1 ,2, 3 और 4
उत्तर:- c

प्रश्न:- भारत में क्षेत्रीय सागर या महाद्वीपीय मग्न तट में अन्तर्निहित सम्पूर्ण भूमि, खनिज और अन्य सभी मूल्यवान वस्तुएं निहित हैं
(a)सम्बंधित तटवर्ती राज्यों में
(b)भूमि संघ में निहित हैं, खनिज संसाधन राज्य के अधिकार में आते हैं
(c)भूमि राज्य के अधिकार में आती हैं और खनिज संसाधन संघ में निहित हैं
(d)ये सभी संघ में निहित हैं .
उत्तर:- d

प्रश्न:- निम्नलिखित में से कौन सी सरकार कि संघात्मक विशेषता हैं?
(a)लिखित संविधान
(b)अखिल भारतीय सेवाएं
(c)एकीकृत न्यायपालिका
(d) एकल नागरिकता
उत्तर:- a

प्रश्न:- भाषायी आधार पर राज्यों के पुनर्गठन के सम्बन्ध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए —
1 धर आयोग ने मुख्य रूप से भाषाई आधार पर राज्यों के पुनर्गठन कि अनुशंसा कि थी
2 JVP समिति ने राज्यों के पुनर्गठन के लिए भाषा को आधार के रूप में स्वीकार किया
3 फजल अली आयोग ने ‘एक भाषा एक राज्य के सिद्धान्त’ को अस्वकृत कर दिया
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा / से सही हैं ?
(a)केवल 1
(b)केवल 3
(c) केवल 2 और 3
(d)1 ,2 और 3
उत्तर:- b

प्रश्न:- निम्नलिखित में से किसने भारत में द्विसदनात्मक पद्धति के आरम्भ का मार्ग प्रशस्त किया?
(a) भारत सरकार अधिनियम 1858
(b) भारत सरकार अधिनियम 1935
(c)मोर्ले – मिंटो सुधार
(d)मोंटेग्यू चेम्सफोर्ड सुधार
उत्तर:- d

प्रश्न:- निम्नलिखित में से कौन सा भारतीय संसद कि सर्वोच्चता कप प्रतिबंधित करता हैं?
1 संविधान कि लिखित प्रकृति
2 भारत कि संघीय प्रणाली
3 न्यायिक समीक्षा कि प्रणाली
4 राज्य के नीति के निदेशक तत्व
5 मूल अधिकार
निचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए
(1) केवल 1
(b)केवल 1 और 3
(c) केवल 1, 2, 3 और 5
(d)केवल 2 ,3, 4 और 5
उत्तर:- c

प्रश्न:- भारतीय संविधान में निम्न में से किस अनुसूची के अन्तर्गत राज्य और संघ शासित प्रदेशों और उनके प्रादेशिक विस्तार का विवरण प्रस्तुत हैं?
(a) पहली अनुसूची
(b)दूसरी अनुसूची
(c) चौथी अनुसूची
(d)पांचवी अनुसूची
उत्तर:- a

प्रश्न:- राज्य और संघ शासित प्रदेशों के विषय संविधान कि पहली अनुसूची के अन्तर्गत आते हैं
1. कांग्रेस के 1916 के लखनऊ अधिवेशन में निम्नलिखित में से कौन से निर्णय लिए गए?
1 गरमपंथियों को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में पुनः प्रवेश दिया गया
2 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने मुस्लिम लीग की पृथक निर्वाचक मंडल की मांग को स्वीकार कर लिया
3 होमरूल लीग आंदोलन को समाप्त किया जाना था
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :–
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 1 और 3
(c) केवल 2 और 3
(d)1 ,2 और 3
उत्तर:- a

प्रश्न:-1940 के अगस्त प्रस्ताव के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए —
1 इसमें पहली बार संविधान बनाने के भारतीयों के अधिकार को मान्यता प्रदान की
2 इसमें भारत के लिए लक्ष्य के रूप में डोमिनियन स्टेट्स की बात की गई
3 इसने मुसलमानों के लिए अलग राज्य की मुस्लिम लीग की मांग को सशक्त किया
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :–
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2
(c) केवल 1 और 3
(d)1 ,2 और 3
उत्तर:- d
अगस्त प्रस्ताव के निम्न प्रावधान थे –
• भारत के लिये डोमिनियन स्टेट्स मुख्य लक्ष्य।
• भारतीयों को सम्मिलित कर युद्ध सलाहकार परिषद की स्थापना।
• वायसराय की कार्यकारिणी परिषद का विस्तार।
• युद्ध के पश्चात् संविधान सभा का गठन किया जायेगा, जिसमें मुख्यतया भारतीय अपने सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक धारणाओं के अनुरूप संविधान के निर्माण की रूपरेखा सुनिश्चित करेंगे। संविधान ऐसा होगा कि रक्षा, अल्पसंख्यकों के हित, राज्यों से संधियां तथा अखिल भारतीय सेवायें इत्यादि मुद्दों पर भारतीयों के अधिकार का पूर्ण ध्यान रखा जायेगा।
• अल्पसंख्यकों को आश्वस्त किया गया कि सरकार ऐसी किसी संस्था को शासन नहीं सोपेगी, जिसके विरुद्ध सशक्त मत हो।
• उक्त आधारों पर भारतीय सरकार को सहयोग प्रदान करेंगे।

प्रश्न:- तिलक के होमरूल के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए —
1 स्वराज की मांग के साथ साथ उन्होंने राज्यों के भाषायी पुनर्गठन की भी मांग की थी
2 होमरूल आंदोलन के दौरान धार्मिक उत्सवों का आयोजन तिलक द्वारा प्रयुक्त की गई एक महत्वपूर्ण रणनीति थी
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
(a)केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 न ही 2
उत्तर:- a
• तिलक ने महाराष्ट्र का दौरा कर होम रूल अभियान को बढ़ावा दिया और होमरूल की मांग को लोकप्रिय बनाया.
• उन्होंने भाषायी राज्यों के गठन और स्थानीय भाषा में शिक्षा की मांग के साथ स्वराज के प्रश्न को भी जोड़ दिया. धार्मिक अपील का कोई लक्षण नहीं था, होमरूल की मांग पूर्णतया धर्मनिरपेक्ष आधार पर की गई थी

प्रश्न:-1927 के दिल्ली प्रस्ताव के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए —
1 इसमें मुसलमानों की स्थिति पर जाँच करने के लिए विशेष समिति गठित करने की मांग की गई थी
2 इसमें सिंध को अलग प्रान्त बनाने की मांग की गई थी
3 इसमें केंद्रीय विधानमंडल में हिंदुओं की भांति मुसलमानों के लिए सामान प्रतिनिधित्व की मांग की गई थी
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :–
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 2
(d)1 ,2 और 3
उत्तर:- c

प्रश्न:- ‘भारत छोडो आंदोलन’ आरम्भ करने के क्या कारण थे?
1 आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतें
2 जापानी आक्रमण का भय
3 अगस्त प्रस्ताव की विफलता
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :–
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 3
(c) केवल 2 और 3
(d)1 ,2 और 3
उत्तर:- b

प्रश्न:- गांधी जी ने ‘हिमालय जितनी बड़ी भूल’ शब्द का प्रयोग किसके सम्बन्ध में किया था?
(a) रॉलेट एक्ट सत्याग्रह
(b) असहयोग आंदोलन
(c)सविनय अवज्ञा आंदोलन
(d) भारत छोड़ो आंदोलन
उत्तर:- a
• रॉलेट एक्ट सत्याग्रह के दौरान हिंसा का प्रयोग और सत्याग्रह के संवेग खोने पर गांधीजी ने यह बात स्वीकार किया कि अप्रयाप्त रूप से अहिंसा के अनुशासन में प्रशिक्षित लोगों को सत्याग्रह का हथियार देकर हिमालय जितनी बड़ी गलती की

प्रश्न:- निम्नलिखित में से आधुनिक भारतीय इतिहास के सन्दर्भ में ‘प्रत्यक्ष कार्यवाही दिवस’ क्या है?
(a) कैबिनेट मिशन योजना से अपनी स्वीकृति वापस लेने के बाद, मुस्लिम लीग ने इस दिवस को मनाया था जिससे साम्प्रदयिक दंगों का मार्ग प्रशस्त हुआ था
(b)दांडी मार्च का दिन, कर प्रतिरोध की प्रत्यक्ष करवाई अभियान, जिससे सविनय अवज्ञा आंदोलन का शुभारम्भ हो गया
(c) व्यक्तिगत सत्याग्रह दिवस, जिसका उद्देश्य वाक अधिकार की निश्चयपूर्वक पुष्टि करना था, जिसने 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन का मार्ग प्रशस्त किया
(d)विभाजन का वह दिन जब ब्रिटिश भारत, भारत और पाकिस्तान में विभाजित हो गया
उत्तर:- a
• अंग्रेजो और कांग्रेस, दोनों को मुस्लिम भावनाओं की ताकत दिखाने के लिए ‘प्रत्यक्ष कार्यवाही‘ की घोषणा मुस्लिम लीग परिषद् द्वारा की गई थी जिसके परिणामस्वरूप भयंकर साम्प्रदायिक दंगे हुए
जिन्ना ने 16 अगस्त 1946 को ‘प्रत्यक्ष कार्यवाही दिवस ‘ के आयोजन की घोषणा की थी

प्रश्न:- भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महिलाओं की भागीदारी के विषय में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए  
1 सरोजनी नायडू ने धरासना साल्ट वर्क्स में सविनय अवज्ञा आंदोलन का नेतृत्व किया
2 उषा मेहता ने भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान बम्बई में भूमिगत रेडियो को आरम्भ किया
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा /से सही है /हैं ?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d)न तो 1 न ही 2
उत्तर:- c
• दोनों कथन सही है, मणिलाल गाँधी के साथ सरोजनी नायडू ने धरासना साल्ट वर्क पर छापे का नेतृत्व करने का अधूरा काम हाथ में लिया
• उषा मेहता ने भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान बम्बई में भूमिगत रेडियो आरम्भ किया

प्रश्न:- हैदर अली के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए —
1 उसने मैसूर में सिक्कों की नै प्रणाली और बाट व माप के नए पैमानों का प्रचलन किया
2 फ्रांसीसी विशेषज्ञों की सहायता से डिंडिगुल में उसने एक आधुनिक शस्त्रागार की स्थापना की
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
(a)केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 न ही 2
उत्तर:- b

प्रश्न:- निम्नलिखित में से किन कारणों से लार्ड वेलेजली की विस्तारवादी नीति को ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा रोक दिया गया था?
1 युद्ध के माध्यम से विस्तार व्यय साध्य था और इससे कंपनी के लाभ में कमी आ रही थी
2 उस समय नेपोलियन यूरोप में बड़ा खतरा था
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 न ही 2
उत्तर:- c

प्रश्न:- सेवा क्षेत्रक में रोजगार के सम्बन्ध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए —
1 पिछले दशक में वैश्विक रोजगार में सेवाओं की भागीदारी में कमी आई है
2 अपने GDP में भारत के सेवा क्षेत्रक का प्रतिशत योगदान चीन की तुलना में अधिक है
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा / से सही है/हैं?
(a)केवल 1
(b)केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 न ही 2
उत्तर:- b

प्रश्न:- निम्नलिखित में से कौन विश्व बैंक समूह के अंग हैं और जिनका भारत भी एक सदस्य है?
1 अंतरराष्ट्रीय पुनर्निर्माण और विकास बैंक
2 बहुपक्षीय निवेश गारंटी एजेंसी
3 अंतरराष्ट्रीय विकास संघ
4 निवेश विवादों के निपटान के लिए अंतरराष्ट्रीय केंद्र (इंटरनेशनल सेंटर फॉर द सेटेलमेंट ऑफ इन्वेस्टमेंट डिस्प्यूट)
निचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए —
(a) केवल 1 और 3
(b) केवल 3 और 4
(c) केवल 1 ,2 और 3
(d) केवल 1 ,2 और 4
उत्तर:- c

प्रश्न:- ग्रीन बांड्स के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौन सा /से कथन सही है /हैं?
1 यह हरित परियोजना को वित्तपोषित करने हेतु पूंजी जुटाने के लिए उपयोग किया जाने वाला एक इक्विटी प्रपत्र हैं .
2 निजी निगम ग्रीन बांड्स जारी नहीं कर सकते
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
(a)केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 न ही 2
उत्तर:- d
• ग्रीन बांड एक ऋण साधन होता है इक्विटी साधन नहीं, जिसके माध्यम से हरित परियोजनाओं के लिए पूंजी जुटाया जाता है. इसमें विशिष्ट रूप से नवीकरणीय ऊर्जा, उत्सर्जन न्यूनीकरण इत्यादि परियोजनाएं सम्मिलित होती है.
• ग्रीन बांड वस्तुतः विश्व बैंक, निगमों, सरकारी एजेंसियां और नगर पालिका जैसी बहुपक्षीय एजेंसियों के द्वारा जारी किया जाता है.

प्रश्न:- भारतीय अर्थव्यवस्था पर नई आर्थिक नीति 1991 का प्रभाव निम्नलिखित में से कौन सा / से है /हैं?
1 प्रत्यक्ष विदेशी निवेश एवं विदेशी मुद्रा भंडारों में वृद्धि
2 कृषि अवसंरचना में सार्वजनिक निवेश में वृद्धि
3 क्षेत्रीय असमानताओं में कमी.
निचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 1
(c) केवल 2 और 3
(d) 1,2 और 3
उत्तर:- b

प्रश्न:- निम्नलिखित में से कौन सा युग्म सही सुमेलित है?
वस्तु के प्रकार —— वस्तुओं के उदाहरण
1. मध्यवर्ती वस्तु —— गृहणियों के द्वारा भोजन पकाने के लिए उपयोग किया गया नमक
2. टिकाऊ उपभोक्ता वस्तु —— कर्मचारी द्वारा कार्यालय से घर जाने के लिए प्रयोग किया गया स्कूटर
3.पूंजीगत वस्तु —— नदी के आर पर वस्तुओं का परिवहन करने के लिए उपयोग की जाने वाली नाव
4.अस्थायी वस्तु —— व्यक्ति द्वारा जॉगिंग करने के लिए उपयोग किया जाने वाला जूता .
निचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए —
(a)केवल 1 ,2 और 3
(b) केवल 1 और 4
(c) केवल 2 ,3 और 4
(d) 1 ,2 ,3 और 4
उत्तर:- d

प्रश्न:- निम्नलिखित में से कौन सा /से अर्थव्यवस्था की पूंजीवादी व्यवस्था का /के लक्षण है /हैं?
1 आय की समानता
2 लाभ के लिए उत्पादन
3 अल्पतम सरकारी हस्तक्षेप
निचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल ,2 और 3
(c)केवल 3
(d) 1 ,2 और 3
उत्तर:- b
पूंजीवादी अर्थव्यवस्था की विशेषताएं है —
लाभ का उद्देश्य – कंपनियां लाभ कमाने के लिए होती हैं. सभी कंपनियों का उद्देश्य केवल लाभ के लिए वस्तुएं और सेवाएं उत्पादित करना और बेचना होता है
अल्पतम सरकारी हस्तक्षेप – पूंजीवाद समाज का मानना है कि सरकार के हस्तक्षेप के बिना संचालित होने के लिए बाजारों को अकेला छोड़ दिया जाना चाहिए
प्रतियोगिता – वास्तविक पूंजीवाद के लिए प्रतिस्पर्धी बाजार की आवश्यकता होती है। प्रतियोगिता के बिना, एकाधिकार विद्यमान रहता है और कीमते निर्धारित करने वाले बाजार की बजाए विक्रेता कीमत निर्धारक होता है,जो पूंजीवादी शर्तों के विरुद्ध हैं
परिवर्तन की इच्छा – पूंजीवाद की अंतिम विशेषता अनुकूलित और परिवर्तन होने की क्षमता है
प्रौद्योगिकी सभी समाजों में यथास्थिति परिवर्तन रही है और आर्थिक ढांचे के भीतर अक्षमताओं में सुधार लाने के लिए समाज को परिवर्तन और अनुकूलन क्षमता लाने के लिए उत्तरदायी है

प्रश्न:- निम्नलिखित में से किन उद्योगों के लिए औद्योगिक लाइसेंस लेना अनिवार्य है?
1 मादक पेय का आसवन और निर्माण
2 रेल परिवहन
3 औषध
4 परमाणु ऊर्जा
5 इलेक्ट्रॉनिक एयरोस्पेस और रक्षा उपकरण.
निचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए —
(a) केवल 1 , 3 और 5
(b) केवल 1 और 4
(c) केवल 2 ,4 और 5
(d) केवल 3 ,4 और 5
(a) केवल 1 ,3 और 5
(b)केवल 1 और 4
(c)केवल 12 ,4 और 5
(d)3 ,4 और 5
उत्तर:- a
•अनिवार्य अनुज्ञापन के अन्तर्गत आने वाले उद्यगों की सूचि में 5 उद्योग आते है ये है —
•मादक पेय का आसवन और निर्माण
•तम्बाकू के सिगार और सिगरेट और तम्बाकू निर्मित विकल्प
•सभी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक एयरोस्पेस और रक्षा उपकरण
•डेटोनेटिंग फ्यूज, सुरक्षा फ्यूज, गन पाउडर, निट्रोसेलुलोज और माचिस सहित औद्योगिक विस्फोटक.
•विनिर्दिष्ट खतरनाक रसायन अर्थात – हाइड्रोसायनिक अम्ल, फॉस्जीन, हाइड्रोकार्बन के आइसोसाइनेट और ड्राई आइसोसाइनाइट

प्रश्न:- प्राथमिक क्षेत्र उधारी के मानदंडों में हल में हुए परिवर्तनों के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए  
1 कृषि क्षेत्र को ऋण अलग अलग लक्ष्यों वाले प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष ऋण के रूप में वर्गीकृत किया जाएगा 
2 20 से काम शाखाओं वाले विदेशी बैंक प्राथमिक क्षेत्र उधारी से मुक्त होंगे
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 न ही 2
उत्तर:- d

प्रश्न:- भारत में सूक्ष्म, लघु और माध्यम उद्यमों (MSMEs ) के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए  
1 इन्हें शुद्ध लाभ और कार्यरत व्यक्तियों की संख्या के आधार पर वर्गीकृत किया जाता है 
2 सरकार ने कुछ विशेष मदों को अनन्य रूप से MSME क्षेत्र द्वारा विनिर्मित किए जाने हेतु आरक्षित रखा है
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा / से सही है/हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 न ही 2
उत्तर:- d