Friday 11 May 2018

दुनिया की सबसे पुरानी चट्टान ओडिशा में


लगभग आठ साल पहले ओडिशा के केंदुझार जिले में चम्पुआ नामक स्थान से एक चट्टान का नमूना प्राप्त किया गया था जिसने भारत को विश्व के भूगर्भीय शोधों में सबसे आगे रखा है। वैज्ञानिकों ने चट्टान में मैग्मैटिक जिरकॉन (एक खनिज जिसमें रेडियोधर्मी आइसोटोप के लक्षण पाए जाते हैं) का पता लगाया है, जो अनुमानतः 4,240 मिलियन वर्ष पुराना है- यह पृथ्वी के प्रारंभिक वर्षों का अध्ययन करने की दृष्टि से एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।

➤ चट्टान में पाया गया 4.2 बिलियन पुराना ज़िरकॉन (zircon) पृथ्वी की उत्पत्ति के संबंध में ताजा संकेत प्रदान करता है।

 यह खोज चाइनीज एकेडमी ऑफ जियोलॉजिकल साइंसेज़, बीजिंग के शोधकर्त्ताओं के साथ-साथ कलकत्ता विश्वविद्यालय तथा कर्टिन विश्वविद्यालय, मलेशिया के भूवैज्ञानिकों द्वारा की गई।

 इस पुराने जिरकॉन का एकमात्र उदाहरण जैक हिल, पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में पाया गया था जो 4,400 मिलियन वर्ष पुराना है तथा सबसे प्राचीन ज्ञात चट्टान का नमूना है।

 सिंघभूम चट्टान जिसका निर्माण मैग्मा द्वारा हुआ था, के विपरीत ऑस्ट्रेलिया में पाए गए जिरकॉन का निर्माण रूपांतरित अवसादी शैल से हुआ था।

 इस प्रकार, सिंघभूम चट्टान (जहाँ से जिरकॉन प्राप्त किया गया), विश्व की दूसरी सबसे पुरानी चट्टान है तथा उसमें पाया गया जिरकॉन पृथ्वी पर सबसे पुराना मैग्मैटिक जिरकॉन है।

 इसके विश्लेषण के लिए जिस मशीन का प्रयोग किया गया उसका नाम सेंसेटिव हाई रिजॅाल्यूशन आयन माइक्रोब (Sensitive High Resolution Ion Microprobe -SHRIMP)है। यह भारत में उपलब्ध नहीं है।

 विश्लेषण में 4,240 मिलियन और 4,030 मिलियन वर्ष पुराने दो जिरकॉन कणों की उपस्थिति की पुष्टि की गई है।

 इसका अध्ययन पृथ्वी के इतिहास के शुरुआती कुछ सौ मिलियन वर्षों में पानी की उपस्थिति के बारे में बहुमूल्य जानकारी प्रदान करेगा। यह हमे प्लेट विवर्तिनिकी (Plate Tectonics) की शुरुआत के बारे में भी जानकारी देगा।

Like us on facebook:- https://www.facebook.com/ekawaz18/

प्रीलिम्स फैक्ट्स 
  • सबसे प्राचीन चट्टान कौन-सी है— आग्नेय 
  • आग्नेय चट्टानें किससे बनती है— गर्म लावा के ठंडे होने पर 
  • मोहस्केल से किसका मापन किया जाता है— चट्टानों की कठोरता 
  • पृथ्वी पर लगभग कितने प्रकार के खनिज पाये जाते हैं— 2000 
  • जिन खनिजों से चट्टानों की रचना होती है, उनकी संख्या क्या है— 20 
  • जानवरों, वनस्पतियों व सूक्ष्म जीवों के अवशेष किस प्रकार की चट्टानों में पाए जाते हैं— अवसादी चट्टानों में 
  • भू-पृष्ठ का कितना भाग अवादी चट्टानी से ढका है— 75% 
  • भू-पृष्ठ पर अवसादी शैलों का योगदान कितना है (भूमि की बनावट में)— 10% 
  • कोयला किन चट्टानों में पाया जाता है— परतदार चट्टानों में 
  • खनिज तेल किन चट्टानों में पाया जाता है— प्राचीन स्तरित 
  • बेसाल्ट के रूपान्तरण से किस चट्टान का निर्माण होता है— एम्फीबो लाइट 
  • नीस चट्टान किस कोटी की है— परिवर्तित 
  • अवसादी शैलों का दूसरा नाम क्या है— स्तरित शैल 
  • कौन-सी चट्टानों में शक्ति का स्त्रोत सर्वाधिक होता है— अवसादी 
  • चूना पत्थर का रूपांतरित रूप क्या है— संगमरमर 
  • अग्नेय चट्टानों को किस श्रेणी की चट्टानों में रखा जाता है— प्राथमिक चट्टानों में 
  • ग्रेनाइट की गणना किस प्रकार की चट्टानों में की जाती है— प्लूटोनिक चट्टानों में 
  • भू-गर्भ में विशाल आकार की गुंबददार अग्नेय चट्टानों को किस नाम से जाना जाता है— बैथोलिथ के नाम से 
  • स्लेट और संगमरमर किस प्रकार की चट्टानें हैं— कायान्तरित चट्टानें 
  • बलुआ पत्थर किसमें परिवर्तित होता है— क्वार्टजाइट में 
  • अग्नेय शैल क्या कहलाते हैं— मौलिक शैल