Friday 11 May 2018

विश्व के सबसे बड़े तिरंगे का ध्वजारोहण


10 मई, 2018 को हैदराबाद, तेलंगाना स्थित एनटीआर स्टेडियम में 1857 के स्वतंत्रता संग्राम (पहला स्वतंत्रता संग्राम) की वर्षगांठ पर विश्व के सबसे बड़े तिरंगे का ध्वजारोहण किया गया।

  • यह ध्वजारोहण टॉलीवुड के अभिनेता व जनासेना पार्टी के अध्यक्ष पवन कल्याण द्वारा शहीदों की याद में किया गया।
  • इस कार्यक्रम का आयोजन ‘वाइब्रेंट्स ऑफ कलाम द्वारा किया गया।
  • ‘वाइब्रेंट्स ऑफ कलाम’ एक ऐसी संस्था है, जो भारत के दिवंगत पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के आदर्शों एवं दृष्टिकोण का प्रचार-प्रसार करती है।
  • इस वृहत तिरंगे की लंबाई 183 फीट तथा चौड़ाई 122 फीट है।
  • इस तिरंगे के निर्माण में महिलाओं की भूमिका भी महत्वपूर्ण रही।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक 20 महिलाओं ने 20 दिनों के भीतर इसकी सिलाई-कार्य को पूरा किया था।