Wednesday 9 May 2018

भारत, विश्व का पांचवां सबसे बड़ा सैन्य व्यय करने वाला देश


स्टॉकहेाम पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (सिपरी) द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2017 में सैन्य व्यय करने वाले पांच सबसे बड़े देशों में भारत शामिल हो गया। रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2017 में भारत का सैन्य व्यय विश्व में पांचवां सर्वाधिक था।
  • वर्ष 2017 में सर्वाधिक सैन्य व्यय वाले प्रथम चार देश थे; यूएसए, चीन, सउदी अरब एवं रूस।
  • प्रथम पांच देशों का कुल सैन्य व्यय वर्ष 2017 में कुल वैश्विक सैन्य व्यय का 60 प्रतिशत था।
  • रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2017 में कुल सैन्य व्यय 1,739 अरब डॉलर का था जो वर्ष 2016 के मुकाबले 1.1 प्रतिशत अधिक था।
  • वर्ष 2017 में कुल सैन्य व्यय वैश्विक जीडीपी का 2.2 प्रतिशत था या 230 डॉलर प्रति व्यक्ति।
  • वर्ष 2017 में भारत का कुल सैन्य व्यय 63.9 अरब डॉलर था जो वर्ष 2016 के मुकाबले 5.5 प्रतिशत अधिक था। वर्ष 2016 में भारत छठे स्थान पर था। भारत के सैन्य व्यय में बढ़ोतरी के लिए रक्षा खरीद के अलावा वेतन एवं पेंशन का योगदान रहा है।
  • वर्ष 2017 में भारत का सैन्य व्यय वैश्विक व्यय का 3.7 प्रतिशत व देशी की जीडीपी का 2.6 प्रतिशत था। 
वर्ष 2017 में सैन्य व्यय

रैंक  देश             सैन्य व्यय           वैश्विक %   जीडीपी का % 
1.   यूएसए         610 अरब डॉलर   35             3.1 
2.   चीन            228 अरब डॉलर   13             1.9 
3.   सउदी अरब 69.4 अरब डॉलर   4.0          10 
4.   रूस           66.3 अरब डॉलर   3.8            4.3 
5.  भारत           63.9 अरब डॉलर   3.7            2.5