Wednesday 9 May 2018

विलुप्त होने के कगार पर दुनिया का सबसे दुर्लभ एप (तपानुली आरंगुटान)


वैज्ञानिकों के अनुसार, तपानुली आरंगुटान (Tapanuli Orangutan) नामक सबसे दुर्लभ प्रजाति का एप लुप्त होने का खतरा मंडरा रहा है और इसे बचाए जाने हेतु निर्णायक कदम उठाए जाने की आवश्यकता है।
  • इस प्रजाति के 800 से भी कम सदस्य जीवित बचे हैं और उन पर भी शिकार, बड़ी परियोजनाओं, वनों की कटाई, सड़क निर्माण आदि के कारण संकट छाया हुआ है।
  • शोधकर्त्ताओं के अनुसार, इंडोनेशिया के सुमात्रा में चीन द्वारा एक बड़ी बाँध-परियोजना का निर्माण किये जाने की योजना है, जिसके कारण इस प्रजाति के आवास क्षेत्र का अहम हिस्सा जलमग्न हो जाएगा।
  • यह अब तक खोजी गईं ग्रेट एप की प्रजातियों में से केवल सातवीं प्रजाति है।
  • यह प्रजाति सामान्यतः उन्हीं क्षेत्रों में निवास करती है, जहाँ पर सड़क जैसे पारगमन माध्यमों का अभाव रहता है।
  • इस प्रजाति का प्राकृतिक आवास इंडोनेशिया का सुमात्रा द्वीप है।