Tuesday 8 May 2018

खंजर-V संयुक्त सैन्य अभ्यास


16-29 मार्च, 2018 के मध्य भारत एवं किर्गिस्तान (Kyrgyzstan) की सेनाओं का संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘खंजर-V’ (Khanjar-V) काउंटर इनसर्जेंसी जंगल वारफेयर स्कूल, वैरेंगटे, मिजोरम में संपन्न हुआ।

उद्देश्य
  • अभ्यास का उद्देश्य दोनों देशों की सेनाओं के मध्य प्लाटून स्तरीय रणनीति को समझना, अंतरसंक्रियता का विकास करना और सर्वोत्तम प्रक्रियाओं का साझा करना था।
  • महत्वपूर्ण तथ्य
  • यह अभ्यास भारत एवं किर्गिस्तान के मध्य आयोजित होने वाले वार्षिक संयुक्त सैन्य अभ्यास का 5वां संस्करण था।
  • अभ्यास के दौरान आतंकवादी पनाहगाह को नष्ट करने के लिए हेलीकॉप्टर से सैनिकों को तैनात करने का परिदृश्य शामिल किया गया।
  • इस अभ्यास ने वैश्विक आतंकवाद के बढ़ते मामले का सामना करने हेतु दोनों सेनाओं के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया।
  • अभ्यास से आतंकवाद-रोधी अभियान के दौरान दोनों सेनाओं में आत्मविश्वास को बढ़ाने में मदद मिलेगी।
  • गौरतलब है कि भारत एवं किर्गिस्तान की सेनाओं का पिछला संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘खंजर-IV’ का आयोजन फरवरी-मार्च, 2017 में किर्गिस्तान में हुआ था।


अन्य महत्वपूर्ण तथ्य

➤ भारत एवं किर्गिस्तान की सेनाओं का पहला संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘खंजर-I’ का आयोजन वर्ष 2011 में हुआ।
दोनों देशों की सेनाओं का दूसरा संयुक्त अभ्यास वर्ष 2015 में आयोजित हुआ।

➤ जुलाई, 2015 में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की किर्गिस्तान यात्रा के दौरान दोनों देशों की सेनाओं का संयुक्त अभ्यास वार्षिक आधार पर किए जाने का निर्णय किया गया।