Sunday 9 September 2018

इसरो ने गगनयान मिशन के लिए स्वदेशी अंतरिक्ष सूट तैयार किया


भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने स्वदेशी स्पेस सूट तैयार कर लिया है. ये स्पेस सूट वर्ष 2022 के अंतरिक्ष मिशन गगनयान के लिए करीब दो साल में तैयार किया गया है। इसरो ने 06 सितंबर 2018 को 'बेंगलुरू अंतरिक्ष एक्सपो' में इसके प्रोटोटाइप का प्रदर्शन किया।  सूट को तिरुअनंतपुरम (त्रिवेंद्रम) के विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर में विकसित किया गया है। 

इस बार 72 वें स्वतंत्रता दिवस पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के पहल मानव मिशन की घोषणा की थी। भारत अपने पहले मानव मिशन में तीन यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजेगा।  इस मिशन के सफल होने पर भारत अमेरिका, रूस और चीन के बाद ऐसा चौथा मुल्क बन जाएगा, जिसने अपने नागरिक को अंतरिक्ष में भेजा है। 

अंतरिक्ष सूट की मुख्य विशेषताएं
  • इसरो ने इस सूट का रंग नारंगी रखा है।  गौरतलब है कि अंतरिक्ष एजेंसी नासा भी इसी रंग के सूट तैयार कर चुका है। 
  • इस सूट को बनाने में 2 साल का समय लगा है। 
  • इस सूट में एक ऑक्सीजन सिलेंडर फिट हो सकता है, जिससे की एस्ट्रोनॉट को करीब एक घंटे तक ऑक्सीजन मिलने में मदद होगी। 
  • इसरो ने फिलहाल, ऐसे दो सूट तैयार किए हैं तथा एक और सूट तैयार करेगा।  क्योंकि साल 2022 के अंतरिक्ष मिशन में कुल तीन लोग जाएंगे। 

सूट का रंग नारंगी क्यों?

अंतरिक्ष में यह रंग बचाव और खोज के लिहाज से बहुत ही विजिबल (दृश्य) है, इसीलिए इसे चुना गया।