Tuesday 18 April 2017

फोर्ब्स : अरबपतियों की सूची


विश्व की प्रतिष्ठित अमेरिकी आर्थिक पत्रिका ‘फोर्ब्स’ द्वारा वर्ष 1987 से विश्व के अरबपतियों की वार्षिक सूची जारी की जा रही है। हाल ही में पत्रिका द्वारा ‘फोर्ब्स अरबपतियों की सूची, 2017’ जारी की गई। फोर्ब्स की इस वर्ष की सूची में पहली बार रिकॉर्ड 2000 से अधिक अरबपतियों को शामिल किया गया है।
  • 20 मार्च, 2017 को फोर्ब्स पत्रिका द्वारा विश्व के अरबपतियों की वार्षिक सूची जारी की गई।
  • यह सूची का 31वां संस्करण है।
  • फोर्ब्स की इस सूची में विश्व के कुल 2043 अरबपतियों को शामिल किया गया है।
  • यह वर्ष 2016 के 1810 अरबपतियों की तुलना में 13 प्रतिशत अधिक है।
  • इन 2043 अरबपतियों की कुल निवल संपत्ति 7.67 ट्रिलियन डॉलर है जो कि वर्ष 2016 की तुलना में 18 प्रतिशत अधिक है।
  • सूची में माइक्रोसॉफ्ट के सहसंस्थापक बिल गेट्स लगातार चौथे वर्ष विश्व के सर्वाधिक धनी व्यक्ति हैं।
  • बिल गेट्स पिछले 23 वर्षों में 18 बार विश्व के सर्वाधिक धनी व्यक्ति रह चुके हैं।
  • इनकी कुल निवल संपत्ति 86 बिलियन डॉलर है।
  • ध्यातव्य है कि वर्ष 2016 में बिल गेट्स की कुल संपत्ति 75 बिलियन डॉलर आंकी गई थी।
  • फोर्ब्स की इस वर्ष की सूची में कुल 195 नए अरबपतियों को शामिल किया गया है।
  • सर्वाधिक नए अरबपति क्रमशः चीन (76) एवं अमेरिका (25) के हैं।
  • 26 वर्षीय जॉन कोलिसन विश्व के सबसे युवा अरबपति हैं।
  • सूची में 56 अरबपति 40 वर्ष से कम आयु के हैं।
  • फोर्ब्स अरबपतियों की सूची, 2017 में कुल 227 महिला अरबपति शामिल हैं।
  • इन 227 महिला अरबपतियों की कुल निवल संपत्ति 852.8 बिलियन डॉलर है।
  • फ्रांस की लिलिएन बेट्टेनकोर्ट 39.5 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के साथ विश्व की सर्वाधिक धनी महिला हैं।
  • विश्व के अरबपतियों की इस सूची में सर्वाधिक अरबपति अमेरिका (565) के हैं।
  • अमेरिका के पश्चात चीन (319), जर्मनी (114) तथा भारत (101) का क्रमशः दूसरा, तीसरा एवं चौथा स्थान है।
भारत
  • फोर्ब्स अरबपतियों की सूची, 2017 में भारत के 101 अरबपति शामिल हैं।
  • यह पहली बार है जबकि भारत के 100 से अधिक अरबपति सूची में शामिल हैं।
  • 23.2 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के साथ मुकेश अंबानी सबसे धनी व्यक्ति हैं।
  • सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी 33वें स्थान पर हैं।
  • इस वर्ष की सूची में 15 नए भारतीय अरबपतियों को शामिल किया गया है।
विश्व के शीर्ष दस अरबपति
रैंकव्यक्तिकंपनीकुल संपत्ति
1बिल गेट्समाइक्रोसॉफ्ट86 बिलियन डॉलर
2वरेन वाफेटवर्कशायर हैथवे75.6 बिलियन डॉलर
3जेफ बेजोसअमेजॉन72.8 बिलियन डॉलर
4अमानिसियो ऑर्टेजाजारा71.3 बिलियन डॉलर
5मार्क जुकरबर्गफेसबुक56 बिलियन डॉलर
6कार्लोस स्लिम हेलुटेलीकॉम54.5 बिलियन डॉलर
7लैरी एलिसनसॉफ्टवेयर52.2 बिलियन डॉलर
8चार्ल्स कोचडाइवर्सिफीड48.3 बिलियन डॉलर
9डेविड कोचडाइवर्सिफीड48.3 बिलियन डॉलर
10माइकल ब्लूमबर्गब्लमबर्ग एलपी47.5 बिलियन डॉलर
विश्व की शीर्ष पांच महिला अरबपति
रैंकमहिलाकंपनीकुल संपत्ति
1लिलिएन बेट्टेनकोर्टलॉरेल39.5 बिलियन डॉलर
2एलिस वाल्टनवाल-मार्ट33.8 बिलियन डॉलर
3जैक्लीन मार्सकैंडी27 बिलियन डॉलर
4मारिया फ्रैंका फिसोलोन्यूटेला चाकलेट्स25.2 बिलियन डॉलर
5सुसाने क्लैट्टेनबीएमडब्ल्यू फार्मास्युटिकल्स20.5 बिलियन डॉलर
शीर्ष पांच भारतीय अरबपति
रैंकव्यक्तिसंपत्तिफोर्ब्स सूची में स्थान
1मुकेश अंबानी23.2 बिलियन डॉलर33वां
2लक्ष्मी निवास मित्तल16.4 बिलियन डॉलर56वां
3अजीम प्रेमजी14.9 बिलियन डॉलर72वां
4दिलीप सांघवी13.7 बिलियन डॉलर84वां
5शिव नाडर12.3 बिलियन डॉलर102वां