Wednesday 5 April 2017

Excuses v/s Success


बहाना 1 :- मेरे पास ​धन नहीं ....​
जवाब :- इन्फोसिस के पूर्व चेयरमैन ​नारायणमूर्ति​ के पास भी ​धन नहीं था,​ उनको अपनी ​पत्नी के गहने बेचने पड़े.....​

बहाना 2 :- मुझे ​बचपन से परिवार की जिम्मेदारी उठानी पड़ी.....​

जवाब :- ​लता मंगेशकर​ को भी ​बचपन से परिवार की जिम्मेदारी उठानी पड़ी थी....​


बहाना 3 :- मैं ​अत्यंत गरीब घर से हूँ....
जवाब :- पूर्व राष्ट्रपति ​अब्दुल कलाम भी गरीब घर से थे....​



बहाना 4 :- बचपन में ही मेरे ​पिता का देहाँत हो गया था....​
जवाब :- प्रख्यात संगीतकार ​ए.आर.रहमान के पिता का भी देहांत बचपन में हो गया था....​

बहाना 5 :- मुझे ​उचित शिक्षा लेने का अवसर नहीं  मिला....
जवाब :- ​उचित शिक्षा का अवसर फोर्ड मोटर्स के मालिक हेनरी फोर्ड को भी नही मिला....

बहाना 6 :- मेरी ​उम्र बहुत ज्यादा है....​
जवाब :- ​विश्व प्रसिद्ध केंटुकी फ्राइड चिकेन के मालिक ने 60 साल की उम्र मे पहला रेस्तरा खोला था....

बहाना 7 :- मेरी ​लंबाई बहुत कम है....​
जवाब :- ​सचिन तेंदुलकर की भी लंबाई कम है....​

बहाना 8 :- ​बचपन से ही अस्वस्थ था....​
जवाब :- ​ऑस्कर विजेता अभिनेत्री मरली मेटलिन भी बचपन से बहरी व अस्वस्थ थी....​

बहाना 9 :- मैं ​इतनी बार हार चूका, अब हिम्मत नहीं...
जवाब :- ​अब्राहम लिंकन 15 बार चुनाव हारने के बाद राष्ट्रपति बने....

बहाना 10 :- ​एक दुर्घटना मे अपाहिज होने के बाद मेरी हिम्मत चली गयी.....​
जवाब :- ​प्रख्यात नृत्यांगना सुधा चन्द्रन के पैर नकली है....​

बहाना 11 :- मुझे ​ढेरों बीमारियाँ है.....​
जवाब :- ​वर्जिन एयरलाइंस के प्रमुख भी अनेको बीमारियो थी, राष्ट्रपति रुजवेल्ट के दोनो पैर काम नहीं करते थे.....​

बहाना 12 :- मैंने ​साइकिल पर घूमकर आधी जिंदगी गुजारी है....​
जवाब :- ​निरमा के करसन भाई पटेल ने भी साइकिल पर निरमा बेचकर आधी जिन्दगी गुजारी....​

बहाना 13 :- मुझे ​बचपन से मंद बुद्धि कहा जाता है....​
जवाब :- ​थामस अल्वा एडीसन को भी बचपन से मंदबुद्धि कहा जाता था....

बहाना 14 :- मैं ​एक छोटी सी नौकरी करता हूँ, इससे क्या होगा....​
जवाब :- ​धीरु अंबानी भी छोटी नौकरी करते थे....​

बहाना 15 :- मेरी ​कम्पनी एक बार दिवालिया हो चुकी है, अब मुझ पर कौन भरोसा करेगा....​
जवाब :- ​दुनिया की सबसे बड़ी शीतल पेय निर्माता पेप्सी कोला भी दो बार दिवालिया हो चुकी है....​

बहाना 16 :- मेरा ​दो बार नर्वस ब्रेकडाउन हो चुका है, अब क्या कर पाउँगा....​
जवाब :-  डिज्नीलैंड  बनाने के पहले वाल्ट डिज्नी  का तीन बार नर्वस ब्रेकडाउन हुआ था.....​

बहाना 17 :- मेरे पास ​बहुमूल्य आइडिया है पर लोग अस्वीकार कर देते हैं...​
जवाब :- ​जेरॉक्स फोटो कॉपी मशीन के आईडिया को भी ढेरो कंपनियो ने अस्वीकार किया था, लेकिन आज परिणाम सबके सामने है.....