Tuesday 4 April 2017

करेंट अफेयर्स क्विज (भाग-7)


Que:- परिसंपत्ति गुणवत्ता समीक्षा रिपोर्ट के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें -
(i). परिसंपत्ति गुणवत्ता के तहत बैंक अपने उधार दाताओं को अधिक पूंजी निवेश तभी प्रदान करेगा, जब उधारदाता अपने उधार उतारने संबंधी योजना समय समय पर बैंक के साथ साझा करेगा 
(ii). परिसंपत्ति गुणवत्ता समीक्षा रिपोर्ट के तहत बैंकों को बैंकिंग नियामक द्वारा पहचान किए गए कई खातों को बुरे खाते की श्रेणी में वर्गीकृत करने संबंधी आदेश जारी किए। 
(iii). वर्ष 2017 में "इंद्रधनुष 2. 0" के एसेट क्वालिटी की समीक्षा भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा की जाएगी।

इनमें से कौन सा/से कथन सत्य है:-
a. i एवं ii 
b. ii एवं iii 
c. i एवं iii 
d. i, ii एवं iii

Ans:- d

Que:- Earth Hour के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें -
(i). Earth Hour प्रतिवर्ष अंतराष्ट्रीय स्तर पर 28 मार्च को आयोजित किया जाता है। 
(ii). Earth Hour का आयोजन world wide fund for nature द्वारा किया जाता है। 
(iii). इस आयोजन के तहत 1 घंटे के लिए रोशनी बंद करना सिर्फ एक वार्षिक अनुस्मारक है, जो दुनिया को तरीकों में सुधार ना होने की स्थिति में एक अंधेरे युग की ओर बढ़ने को भी प्रतिबिंबित करता है।

इनमें से कौन सा/से कथन सत्य है:-
a. i एवं ii 
b. ii एवं iii 
c. i एवं iii 
d. उपरोक्त सभी

Ans:- b

Que:- एशिया पैसिफिक एविएशन के लिए केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार घरेलू यात्री यातायात के मामले में भारत की रैंक क्या है?
a. चौथी 
b. तीसरी 
c. दूसरी

Ans:- b

Que:- 'टीयू 142 एम' के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें -
(i). 'टीयू 142 एम' लांग रेंज मैरीटाइम पैट्रोल एयरक्राफ्ट 1998 में पूर्ववर्ती सोवियत संघ से खरीदा गया था और डबोलिम गोआ में भारतीय नौ सेना में शामिल किया गया था 
(ii). विमान को 29 मार्च, 2017 को तमिलनाडु में अराक्कोणम स्थित भारत के प्रमुख नौ सेना वायु केंद्र आई एन एस राजाली पर आयोजित एक विशेष समारोह में नौ सेना अध्यक्ष एडमिरल सुनील लाम्बा, पीवी एस एम, एवी एस एम, एडीसी द्वारा बेड़े से हटाया जाएगा 
(iii). टीयू 142 एम की भूमिका अब पी-81 एयरक्राफ्ट द्वारा अदा की जाएगी।

इनमें से कौन सा/से कथन सत्य है:-
a. i एवं ii 
b. ii एवं iii 
c. i एवं iii 
d. i, ii एवं iii

Ans:- d

Que: 'स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन-2017' संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें -
(i). 'स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन-2017' का शुभारंभ डिजिटल भारत के सपने को साकार करने और युवाओं को राष्ट्र निर्माण के कार्य से प्रत्यक्ष रूप से जोड़ने के लिए किया जा रहा है। 
(ii). इस कार्यक्रम में एचआरडी मंत्रालय ने काम करने से मना कर दिया है। 
(iii). इस कार्यक्रम के तहत 36 घंटे की नान-स्टॉप डिजिटल उत्पाद विकास प्रतियोगता होगी जिसमें केन्द्र सरकार के विभागों द्वारा पोस्ट की गयी विभिन्न समस्याओं के संबंध में अभिनव डिजिटल समाधान का निर्माण करेगें।

इनमें से कौन सा/से कथन सत्य है:-
a. i एवं ii 
b. ii एवं iii 
c. i एवं iii 
d. उपरोक्त सभी

Ans:- b

Que:- किस विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों को रक्षा मंत्रालय ने सैन्य सुधार और वित्तिय प्रबंधन हेतु स्वीकार किया है?
a. माले समिति 
b. सिन्हा समिति
c. शेखरकर समिति
d. आत्रे समिति

Ans:-c

Que:- नाटो के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें -
(i). नार्थ एटलांटिक ट्रीटी आर्गेनाईजेशन (नाटो) एक सैन्य गठबंधन है, इसकी स्थापना 4 अप्रैल 1949 को उत्तर अटलांटिक संधि पर हस्ताक्षर के साथ हुई थी। 
(ii). नाटो का मुख्यालय ब्रुसेल्स में है। 
(iii). लार्ड इश्मे पहले नाटो महासचिव बने थे।

इनमें से कौन सा/से कथन सत्य है:-
a. i एवं ii 
b. ii एवं iii 
c. i एवं iii 
d. i, ii एवं iii

Ans:- d

Que:- 101 एकीकृत कोल्ड चेन परियोजनाओं के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें -
(i). कोल्ड चेन का मूल्य संवर्धन अवसंरचना योजना में उघमियों को 20 करोड़ तक की वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाती है। 
(ii). इस योजना से संबंधित राज्यों में न केवल खाद्य प्रसंस्करण अवसंरचना के विकास को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि किसानों को भी उनके उत्पाद की बेहतर कीमत उपलब्ध होगी। 
(iii). इस परियोजना से 2.76 लाख मीट्रिक टन कोल्ड स्टोरेज /नियंत्रण वायुमंडल / फ्रोजन भंडारों की अतिरिक्त क्षमता, 115 मीट्रिक टन प्रति घंटे की व्यक्तिगत त्वरित फ्रीजिंग क्षमता, 56 लाख लीटर प्रति बैच ब्लास्ट फ्रीजिंग और 629 रेफ्रिजरेटेड / इंसुलेटेड वाहनों की क्षमता उपलब्ध होगी।

इनमें से कौन सा/से कथन सत्य है:-
a. i एवं ii 
b. ii एवं iii 
c. i एवं iii 
d. उपरोक्त सभी

Ans:- b

Que:- रविचंद्रन अश्विन को इनमें से कौन से पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?
a. क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर 
b. अर्जुन पुरस्कार 
c. सर गारफिल्ड सोबर्स ट्राफी 
d. द्रोणाचार्य पुरस्कार

Ans:- c

Que:- खाद्य प्रसंस्करण नीति के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें -
(i). इस नीति के अन्तर्गत सब्सिडी, कर रियायत, सीमा शुल्क व उत्पाद शुल्क में रियायत संबंधी खामियों को दूर करने का उपाय है। 
(ii). इस नीति के अन्तर्गत किसानों को अपनी उपज को संरक्षित करने, उसका भंडारण करने एवं उच्च कीमत के साथ बेचने की सुविधा प्राप्त नहीं होती है। 
(iii). इस नीति के अन्तर्गत भूमि अधिग्रहण की प्रकिया को आसान बनाने और श्रम कानूनों में सुधार करने जैसे प्रावधानों को शामिल किया गया है।

इनमें से कौन सा/से कथन सत्य है:-
a. i एवं ii 
b. ii एवं iii 
c. i एवं iii 
d. i, ii एवं iii

Ans:- d

Que:- मेंटल हेल्थकेयर बिल-2016 के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें -
(i). इस बिल में आत्महत्या के प्रयास को अपराध की श्रेणी से हटाने का प्रावधान किया है। 
(ii). महिलायों को सामुदायिक आधार पर ही विशेष उपचार का प्रावधान किया है 
(iii). बिल के मुताबिक, मानसिक रोग से पीड़ित बच्चे को उसकी माँ से तब तक अलग नहीं किया जाएगा, जब तक बहुत जरुरी ना हो।

इनमें से कौन सा/से कथन सत्य है:-
a. i एवं ii 
b. ii एवं iii 
c. i एवं iii 
d. कोई नहीं

Ans:- d

Que:- निम्नलिखित में से कौन से देशों में भारत शुद्ध विद्युत निर्यात करता है?
a. नेपाल, बांग्लादेश, म्यांमार 
b. नेपाल, बांग्लादेश, पाकिस्तान 
c. नेपाल, बांग्लादेश, चीन 
d. चीन, जापान, बांग्लादेश,

Ans:- a

Que:- राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें -
(i). इस योजना में नौ से बारहवीं कक्षा तक सामान्य शैक्षिक विषयों साथ ही खुदरा व्यापर, ऑटोमोबाइल, कृषि, दूरसंचार, स्वास्थ्य देखभाल, आई टी, सुरक्षा और मनोरंजन जैसे क्षेत्रों के रोजगारोन्मुख व्यावसायिक विषय शुरू किये गए है। 
(ii). बच्चों के लिए निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 में शिक्षको के वैधानिक कर्त्तव्य और उत्तरदायित्व निर्दिष्ट किए गए हैं। 
(iii). पहली और दूसरी कक्षा में 'पढ़े भारत, बढ़े भारत' के नाम मे उप कार्यक्रम के जरिये शुरुआत से ही पढ़ने, लिखने और समझने था शुरुआती गणित कार्यक्रमों के लिए राज्यों/ केंद्रशासित प्रदेशों की सहायता भी की जाती है।

इनमें से कौन सा कथन सत्य है:-
a. i एवं ii 
b. ii एवं iii 
c. i एवं iii 
d. i,ii एवं iii

Ans:- d

Que:- निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य है:-
(i). एम. एस. सुबुलक्ष्मी कर्नाटक संगीत की मशहुर संगीतकार थी। 
(ii). इन्होंने शेम्मंगुडी श्रीनिवास अय्यर से कर्नाटक संगीत में तथा पंडित नारायण राव व्यास से हिन्दुस्तानी संगीत में उच्च शिक्षा प्राप्त की।

कूट :
a. केवल i 
b. केवल ii 
c. i एवं ii दोनों 
d. न तो i न ही ii

Ans:- c

Que:- बायोगैस से चलने वाली देश की पहली बस सेवा किस शहर में शुरू की गयी है?
a.दिल्ली 
b. कोलकात्ता 
c. मुम्बई 
d. विशाखापत्तनम

Ans:- b

Que:- निम्नलिखित कथनों में से कौन सा/से कथन सत्य है:-
(i). 'चेनानी-नैशारी सुरंग ' भारत की सबसे लंबी सुरंग है। 
(ii). यह सुरंग जम्मू और उधमपुर से रामबन, बनिहाल और श्रीनगर की यात्रा करने वालो को सुरक्षित एवं सभी मौसमों का सुरक्षित मार्ग मुहैया कराएगी।

कूट :
a. केवल i 
b. केवल ii 
c. i एवं ii दोनों 
d. न तो i न ही ii

Ans:- c

Que:- फॉल्कन '9' रॉकेट बुस्टर के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें :-
(i). अमेरिका की अंतरिक्ष कंपनी ने फॉल्कन '9' रॉकेट बुस्टर को दोबारा लॉन्च किया। 
(ii).फॉल्कन '9' रॉकेट बुस्टर लक्समबर्ग आधारित उपग्रह ऑपरेटर एस. ई. एस के लिए एक संचार उपग्रह को कक्षा में स्थापित करने के लिए ले गया है। 
(iii). इस उड़ान से कक्षा में एस. ई.एस उपग्रहो की संस्था बढ़कर 165 हो गयी है।

इनमें से कौन सा/से कथन सत्य है:-
a. i एवं ii 
b. ii एवं iii 
c. i एवं iii 
d. उपरोक्त सभी

Ans:- a

Que:- कौन सा देश दक्षिण एशिया उप-क्षेत्रीय आर्थिक सहयोग (SASEC) कार्यक्रम में नया सदस्य बना गया है?
a. भूटान 
b. म्यांमार
c. पाकिस्तान 
d. ईरान

Ans:- c