Thursday 27 April 2017

क्षय रोग उन्मूलन : ‘कार्यवाही आह्वान’ समझौता


क्षय रोग उन्मूलन समझौता (Call for Action)
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन के दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र के देशों द्वारा वर्ष 2030 तक क्षय रोग के पूर्ण उन्मूलन हेतु वैश्विक प्रयासों को गति प्रदान करने तथा पर्याप्त रूप से वित्त पोषित, अभिनव, बहुक्षेत्रीय और व्यापक उपायों को लागू करने के लिए दिल्ली में 16 मार्च, 2017 को ‘कॉल टू इंड टी.बी. अभियान, 2030 (Call to End T.B. Campaign, 2030)’ के अंतर्गत विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ किया गया समझौता।
दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र में क्षय रोग की स्थिति
  • क्षय रोग से पीड़ित दुनिया की लगभग आधी आबादी दक्षिण-पूर्व एशियाई क्षेत्र में स्थित है। वर्ष 2015 में लगभग 8 लाख लोगों की मृत्यु इस क्षेत्र में हुई तथा लगभग 4.74 मिलियन लोगों में क्षय रोग की पुष्टि हुई। इस क्षेत्र के 6 देशों-बांग्लादेश, लोकतांत्रिक जनवादी कोरिया गणराज्य (उ. कोरिया), भारत, इंडोनेशिया, म्यांमार और थाईलैंड वैश्विक स्तर पर सबसे अधिक प्रभावित 30 देशों में शामिल हैं।
भारत में स्थिति
  • वैश्विक स्तर पर सर्वाधिक भारत में 2.8 मिलियन क्षय रोग के मामले प्रति वर्ष प्रकाश में आते हैं जबकि लगभग 5 लाख लोगों की प्रति वर्ष क्षय रोग से मृत्यु हो जाती है।
लक्ष्य
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा वैश्विक स्तर पर क्षय रोग से मृत्यु में 90 प्रतिशत तथा क्षय रोग के मामलों में 80 प्रतिशत की कमी करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। दक्षिण-पूर्व एशियाई क्षेत्र में क्षय रोग में वार्षिक कमी की दर को 10 प्रतिशत से 15 प्रतिशत तक बढ़ाने का लक्ष्य है जो कि वर्तमान में 1.5 से 2 प्रतिशत तक है।
समझौते के मुख्य बिंदु
  • i. टी.बी. उन्मूलन योजनाओं हेतु सरकारों तथा सहयोगियों द्वारा वित्त आवंटन में वृद्धि किया जाएगा।
  • ii. ज्ञान-बौद्धिक संसाधनों और नवाचारों को त्वरित रूप से साझा करने हेतु ‘कार्यान्वयन हेतु क्षेत्रीय नवाचार कोष’ स्थापित किया जाएगा।
कॉल टू इंड टी.बी. अभियान, 2030
  • यह विश्व स्वास्थ्य संगठन की वर्ष 2030 तक दुनिया से क्षय रोग के उन्मूलन हेतु एक पहल है।
सहयोगी
  • इस अभियान में विभिन्न देशों के अतिरिक्त विश्व बैंक, द ग्लोबल फंड, स्टॉप टी.बी. भागीदारी, यूएसआईडी तथा डीएफएटी ऑस्ट्रेलिया मुख्य सहयोगी हैं।
विशेष तथ्य
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन के दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र के अंतर्गत भूटान, बांग्लादेश, लोकतांत्रिक जनवादी कोरिया गणराज्य (उ. कोरिया), भारत, इंडोनेशिया, मालदीव, म्यांमार, नेपाल, श्रीलंका, थाईलैंड तथा तिमोर लेस्ते कुल 11 सदस्य देश हैं।
क्षय रोग (Tuberculosis)
  • क्षय रोग माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरकुलोसिस नामक बैक्टीरिया से होने वाला एक वायुजनित, संक्रामक रोग है। यह मुख्यतः फेफड़ों को प्रभावित करता है। यह मुख्यतः वायु के माध्यम से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलने वाला रोग है जो टी.बी. प्रभावित व्यक्ति के कफ, छींक, हंसने अथवा बोलने तथा थूकने आदि के द्वारा वातावरण में रोगाणुओं के प्रसार से फैलता है।