Wednesday 19 April 2017

वैश्विक निर्वाह लागत रिपोर्ट, 2017


औद्योगिक क्रांति के पश्चात वैश्विक स्तर शहरीकरण में तीव्र वृद्धि हुई। संयुक्त राष्ट्र संघ के सामाजिक एवं आर्थिक कार्य विभाग द्वारा प्रकाशित वर्ल्ड अर्बनाइजेशन प्रोंस्पेक्ट्स रिपोर्ट, 2014 के अनुसार, विश्व की 54 प्रतिशत आबादी शहरों में निवास करती है। यद्यपि इसमें क्षेत्रवार काफी असमानता है। सर्वाधिक शहरीकृत क्षेत्रों में उत्तरी अमेरिका (82%), लैटिन अमेरिका एवं कैरीबियन (80%) तथा यूरोप (73 %) शामिल हैं। अफ्रीका एवं एशिया की क्रमशः 40 प्रतिशत और 48 प्रतिशत आबादी ही शहरों में निवास करती है। विश्व के शहरी माहौल की विशेषताओं में भी काफी विविधता है। हाल ही में इकोनॉमिस्ट इंटेलीजेंस यूनिट द्वारा दुनिया भर के शहरों में निर्वाह लागत (Cost of Living) के आधार पर सर्वेक्षण रिपोर्ट प्रकाशित की गई।
  • 21 मार्च, 2017 को इकोनॉमिस्ट इंटेलीजेंस यूनिट (Economist Intelligence Unit : EIU) द्वारा वैश्विक निर्वाह लागत रिपोर्ट, 2017 (Worldwide Cost of Living Report, 2017) जारी की गई।
  • ध्यातव्य है कि इकोनॉमिस्ट इंटेलीजेंस यूनिट प्रसिद्ध आर्थिक पत्रिका ‘द इकोनॉमिस्ट’ की सहायक कंपनी है।
  • रिपोर्ट में विश्व के 133 शहरों को शामिल किया गया है।
  • वैश्विक निर्वाह लागत रिपोर्ट, 2017 में सिंगापुर लगातार चौथे वर्ष विश्व का सबसे महंगा शहर है।
  • सिंगापुर न्यूयॉर्क से 20 प्रतिशत एवं हांगकांग से 5 प्रतिशत अधिक महंगा शहर है।
  • हांगकांग दूसरा तथा ज्यूरिख तीसरा सबसे महंगा शहर है।
  • निर्वाह लागत रिपोर्ट, 2017 के अनुसार, विश्व के 10 सबसे अधिक महंगे शहरों में 5 एशिया, 4 यूरोप तथा उत्तरी अमेरिका का एक शहर शामिल है।
  • विश्व के शीर्ष 6 महंगे शहरों में 5 एशिया के हैं।
  • रिपोर्ट के अनुसार, एशियाई शहरों की रैंकिंग में वृद्धि हुई है जबकि यूरोपीय शहरों की रैंकिंग में गिरावट हुई है।
  • ज्यूरिख यूरोप का सबसे महंगा शहर है।
  • नौवें स्थान पर स्थित न्यूयॉर्क संपूर्ण उत्तरी अमेरिका का सबसे महंगा शहर है।
  • जापानी येन के लगातार मजबूत होने से टोक्यो एवं ओसाका शहरों की रैंकिंग में वृद्धि हुई है।
  • ब्रिटेन में ब्रेक्जिट जनमत संग्रह के बाद स्टर्लिंग के मूल्य में ह्रास से लंदन और मैनचेस्टर रैंकिंग में नीचे गिरे हैं।
  • लंदन पिछले 20 वर्षों में सबसे निचले स्थान (24वें) पर है।
  • अमेरिकी शहर रैंकिंग में नीचे गिरे हैं तथापि पिछले पांच वर्षों की तुलना में उनकी रैंकिंग में वृद्धि हुई है।
  • ईआईयू (EIU) की रिपोर्ट के अनुसार, कजाख्स्तान का अलमाटी शहर दुनिया का सबसे सस्ता शहर है।
  • यह सर्वेक्षण में सबसे निचले स्थान (133वें) पर है।
  • भारत
  • वैश्विक निर्वाह लागत रिपोर्ट में विश्व के शीर्ष 10 सस्ते शहरों में चार भारतीय शहर-बंगलुरू (131वें), मुंबई (127वें), चेन्नई (127वें) और नई दिल्ली (124वें) शामिल हैं।
  • बंगलुरू विश्व का तीसरा सबसे सस्ता शहर है।
विश्व के पांच सबसे महंगे शहर
रैंकशहरदेश
1सिंगापुरसिंगापुर
2हांगकांगहांगकांग
3ज्यूरिखस्विट्जरलैंड
4टोक्योजापान
5ओसाकाजापान
विश्व के पांच सबसे सस्ते शहर
रैंकशहरदेश
1अलमाटीकजाख्स्तान
2लागोसनाइजीरिया
3बंगलुरूभारत
4कराचीपाकिस्तान
5अल्जीयर्सअल्जीरिया